UP Politics: बहराइच से चुनावी बिगुल फूंकेंगे ओवैसी, सपा-BJP के सियासी गढ़ पर नजर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन (AIMIM) प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश की राजनीति में एंट्री कर दी है. वे 14 जून 2026 को बहराइच में पार्टी के कार्य्रकम में शामिल होंगे. पार्टी प्रवक्ता शादाब चौहान ने बताया कि असुद्दीन ओवैसी तम गरीबों-मजलूमों की आवाज हैं, वे सरकार की नीतियों के साथ ही समाजवादी पार्टी का पर्दाफाश भी करेंगे, जिसमें इतने सांसद और विधायक होने के बावजूद मुस्लिमों के साथ नहीं खड़े हैं.

शादाब चौहान ने कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी के 111 विधायक और 37 सांसद हैं, लेकिन मुस्लिमों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है.लेकिन उनके लिए लड़ते नहीं है. आज सिर्फ असुद्दीन ओवैसी मुस्लिमों और मजलूमों की आवाज़ हैं. जबकि बीजेपी ने असुद्दीन ओवैसी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है.

राजनीतिक जमीन तैयार कर रहेओवैसी

उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी को देखते हुए जो कि चुनावों में कई सीटों पर निर्णायक भूमिका पर रहते हैं. इस पर अब AIMIM की भी नजर है. पिछले चुनावों में भी उसने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे. हालाँकि ओवैसी और उनकी पार्टी को उतनी सफलता नहीं मिली है, जितना वो दावा करते हैं. लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में वे अपनी जमीन और बढ़ाना चाह रहे हैं, ताकि उनकी पार्टी को राष्ट्रीय तवज्जो मिले.

सपा और बसपा-कांग्रेस के पास मुस्लिम वोट?

बता दें कि प्रदेश में मुस्लिम वोटरों पर सपा के बाद बसपा और कांग्रेस दावा करते हैं. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है.  सपा चुनावों के वक़्त ओवैसी और उनकी पार्टी को खूब टारगेट करती है, ताकि उनका कोर वोटर न छिटके. चुनावों से पहले इस तरह की गोलबंदी पर अभी सपा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया

बहराइच में ओवैसी के कार्यक्रम पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असुद्दीन ओवैसी बहराइच में ध्रुवीकरण करने आ रहे हैं. लेकिन उनकी मंशा कभी सफल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सालार मसूद आक्रांता था, ये उसे महिमामंडित करने बहराइच में आ रहे हैं. अपनी कोशिश में कभी सफल नहीं होंगे.

ओवैसी ने बहराइच ही क्यों चुना?

दरअसल, बहराइच में सालार मसूद गाजी की दरगाह है. इस दरगाह पर हर साल मेला लगता था लेकिन बीते दो सालों से वहां मेले की अनुमति नहीं मिल रही है. इस पूरे विवाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, बीजेपी, पूरी तरह से सपा के खिलाफ हैं.

काबीना मंत्री ओपी राजभर, अनिल राजभर समेत कई बीजेपी नेता अलग-अलग मौकों पर अपने बयानों के जरिए राज्य की सियासत को इस मुद्दे पर गरमाते रहे हैं. वहीं सपा इस मुद्दे को सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने के नजरिए से देखती है.

अब यह देखना होगा कि एआईएमआईएम के नेता की सभा के बाद बहराइच, यूपी की सियासत में क्या भूमिका अदा करता है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »