अमृत उद्यान 16 अगस्त से खुलेगा, जानें टाइमिंग और फ्री टिकट की पूरी जानकारी

गुलाब की तमाम किस्मों समेत तरह-तरह के फूलों का दीदार करने के शौकीन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. दरअसल, राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुलने वाला है, जिसका ऐलान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार (14 अगस्त) को किया. आइए जानते हैं कि अमृत उद्यान कब से कब तक खुलेगा? इसकी टाइमिंग क्या रहेगी और टिकट आदि की बुकिंग कैसे होगी?

कब से कब तक खुलेगा अमृत उद्यान?

जानकारी के मुताबिक, आम लोगों के लिए अमृत उद्यान 16 अगस्त 2026 से 15 सितंबर 2026 तक खुलेगा. इसे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक देखा जा सकेगा. हालांकि, लास्ट एंट्री की टाइमिंग शाम 5 बजे रखी गई है. वहीं, हर सोमवार को यह उद्यान मेंटिनेंस की वजह से बंद रहेगा.

किस गेट से मिलेगी एंट्री?

बता दें कि अमृत उद्यान में एंट्री के लिए नॉर्थ एवेन्यू रोड स्थित राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 पर पहुंचना होगा. इस उद्यान को देखने के लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा. हालांकि, इस टिकट के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा.

किसी भी दिन के बुकिंग स्लॉट उससे एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएंगे. यानी अगर आप 16 अगस्त को अमृत उद्यान देखने जाना चाहते हैं तो आपको 15 अगस्त सुबह 10 बजे से पहले बुकिंग करनी होगी. गौर करने वाली बात यह है कि अमृत उद्यान देखने के लिए किसी भी तरह की ऑन-स्पॉट बुकिंग या ऑफलाइन बुकिंग उपलब्ध नहीं है.

विजिट के दौरान मिलेंगी ये सुविधाएं

अगर आप अमृत उद्यान देखने जा रहे हैं तो आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी. बता दें कि विजिटर्स की सहूलियत के लिए पीने के पानी के स्टॉल्स, फर्स्ट एड स्पॉर्ट्स, रेन शेल्टर और रेस्टरूम की व्यवस्था पूरे रूट पर की गई है. इसके अलावा विजिटर्स की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर शटल बस सर्विस का इंतजाम किया गया है.

इस बस सर्विस पर ‘शटल फॉर अमृत उद्यान’ का बैनर लगा होगा. यह शटल बस सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक हर 30 मिनट पर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के एंट्री पॉइंट के फेरे लगाएगी. फिलहाल, यह जानकारी नहीं है कि यह बस सर्विस फ्री मिलेगी या नहीं. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »