कांग्रेस ने मारी बाजी: 4 में से 3 राज्यसभा सीटें जीतीं, BJP एक पर सिमटी

Rajya Sabha Election Result 2026: कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बार फिर राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और मंसूर अली खान भी राज्यसभा पहुंचे हैं. सभी चार उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.

कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की गई थी क्योंकि मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है. इनमें भाजपा के इरन्ना कडाडी और नारायण कोरगप्पा, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे और जेडी(एस) के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा शामिल हैं.

पांच उम्मीदवारों ने भरा था नामांकन

शुरुआत में इन चार सीटों के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. चुनाव 18 जून को होना था और कर्नाटक विधानसभा के सदस्य विधान सौधा में मतदान करने वाले थे. लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन खारिज कर दिया गया. अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद केवल चार उम्मीदवार ही मैदान में बचे. इसके बाद सभी चारों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

डीके शिवकुमार ने दी बधाई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्हें विश्वास है कि ये सभी नेता संसद में कर्नाटक के हितों की मजबूत आवाज बनेंगे और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे.

पवन खेड़ा बोले- कन्नड़ भाषा सीखने की कोशिश करूंगा

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का अवसर दिया है, जो उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि अगली बार जब वह लोगों को संबोधित करेंगे तो कन्नड़ भाषा में बोलने की कोशिश करेंगे.

मंसूर अली खान ने जताया आभार

मंसूर अली खान ने राज्यसभा भेजे जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर पार्टी नेतृत्व का समर्थन मिला है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे राज्यसभा में कर्नाटक और देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे और राष्ट्रीय हित के विषयों पर आवाज बुलंद करेंगे. मंसूर अली खान पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति रहमान खान के पुत्र हैं. उन्होंने कहा कि वे कर्नाटक और देश दोनों के हितों के लिए काम करेंगे.

मध्य प्रदेश में भाजपा ने जीतीं तीनों राज्यसभा सीटें

वहीं मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की तीनों सीटें निर्विरोध जीत ली हैं. गुरुवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद भाजपा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और महेश केवट को विजयी घोषित कर दिया गया. निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा ने तीनों भाजपा उम्मीदवारों को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपे. चूंकि मैदान में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं बचा था, इसलिए तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए.

कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन हुआ था खारिज

भाजपा की यह जीत उस समय लगभग तय हो गई थी जब कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र मंगलवार को खारिज कर दिया गया था. भाजपा नेताओं, जिनमें महेश केवट भी शामिल थे, ने उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई थी.भाजपा ने आरोप लगाया था कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने चुनावी हलफनामे में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी छिपाई है. आपत्ति की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने इसे सही माना.

निर्वाचन अधिकारी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मीनाक्षी नटराजन ने अधूरा नामांकन पत्र जमा किया था और उन्होंने तेलंगाना में 2022 में कांग्रेस के एक नेता के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले से जुड़े अदालत के समन की जानकारी भी नहीं दी थी. इसी आधार पर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया, जिसके बाद भाजपा उम्मीदवारों की जीत का रास्ता साफ हो गया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »