Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता है कि ठंडी जगह पर रखने से हर चीज ज्यादा समय तक फ्रेश बनी रहती है, लेकिन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई ऐसी खाने-पीने की चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से उनका टेस्ट और क्वालिटी खराब होने लगती है.

यही वजह है कि एक्सपर्ट्स कुछ फूड प्रोडक्ट्स को कभी भी फ्रिज में रखने की सलाह नहीं देते हैं. अगर आप भी हर सब्जी, फल और खाने का सामान बिना सोचे-समझे फ्रिज में रख देते हैं, तो यह आदत बदलना जरूरी है. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि फ्रिज में रखी कौन सी चीजें सबसे पहले खराब होती हैं.

फ्रिज में रखी कौन सी चीजें सबसे पहले खराब होती हैं?

  1. टमाटर – बहुत से लोग टमाटर को फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ठंडा तापमान इसके नेचुरल टेस्ट को कम कर देता है. इतना ही नहीं, टमाटर का गूदा दानेदार और मुलायम होने लगता है, अगर टमाटर कच्चे या सामान्य रूप से पके हुए हैं, तो इन्हें कमरे के तापमान पर रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है.

  2. आलू – आलू को फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदलने लगता है. इससे न सिर्फ उसका टेस्ट बदल जाता है, बल्कि पकाने पर उसका टेक्सचर भी प्रभावित होता है. आलू को हमेशा ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर स्टोर करना चाहिए.

  3. प्याज – प्याज को फ्रिज में रखने से उसमें नमी बढ़ जाती है. इससे वह नरम पड़ सकती है और फफूंदी लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. प्याज को टोकरी या ऐसी जगह रखें जहां हवा का अच्छा फ्लो हो.

  4. लहसुन – लहसुन लंबे समय तक बाहर सूखी जगह पर सुरक्षित रह सकता है. फ्रिज में रखने से इसमें अंकुर निकल सकते हैं और इसकी क्वालिटी पर असर पड़ सकता है. इसलिए लहसुन को ठंडी और सूखी जगह पर ही रखें.

  5. केला – केला कमरे के तापमान पर सबसे अच्छी तरह पकता है. फ्रिज में रखने से उसका छिलका काला पड़ सकता है और पकने की नेचुरल प्रक्रिया धीमी हो जाती है. हालांकि, पूरी तरह पकने के बाद इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए कुछ समय के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है.

  6. ब्रेड – लोग अक्सर ब्रेड को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन इससे ब्रेड जल्दी सूखकर बासी हो सकती है. अगर 1 – 2 दिन में इस्तेमाल करनी है तो एयरटाइट डिब्बे में रखें. ज्यादा दिनों तक स्टोर करना हो तो फ्रीजर बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

  7. शहद – शहद नेचुरल रूप से लंबे समय तक खराब नहीं होता है. फ्रिज में रखने से यह जमने लगता है और क्रिस्टल बनने लगते हैं, जिससे इसका इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है. इसे सामान्य तापमान पर बंद डिब्बे में रखें.

  7. शहद – शहद नेचुरल रूप से लंबे समय तक खराब नहीं होता है. फ्रिज में रखने से यह जमने लगता है और क्रिस्टल बनने लगते हैं, जिससे इसका इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है. इसे सामान्य तापमान पर बंद डिब्बे में रखें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »