गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब होने लगता है और कई बार फ्रिज में रखने के बावजूद भी खट्टा हो जाता है. ऐसे में न सिर्फ खाने-पीने का नुकसान होता है, बल्कि पैसे भी बर्बाद होते हैं. अगर आपके घर में भी दूध बार-बार फट जाता है, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सकती है.

दूध खरीदते समय रखें इस बात का ध्यान

जब भी बाजार जाएं, कोशिश करें कि दूध सबसे आखिर में खरीदें. ऐसा करने से दूध कम समय तक गर्म वातावरण में रहेगा और उसके खराब होने की संभावना भी कम होगी. एक्सपर्ट के मुताबिक दूध जितनी देर फ्रिज से बाहर रहता है, उसमें बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा उतना ही बढ़ जाता है. इसलिए दूध खरीदने के बाद सीधे घर जाएं और उसे तुरंत फ्रिज में रख दें.

घर लाने के बाद दूध को उबाल लें

अगर बाहर का तापमान बहुत ज्यादा है और आपको लगता है कि दूध जल्दी खराब हो सकता है, तो घर पहुंचते ही उसे एक बार अच्छी तरह उबाल लें. उबालने से दूध में मौजूद कई प्रकार के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जो उसे खट्टा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं. दूध ठंडा होने के बाद ही उसे फ्रिज में स्टोर करें.

फ्रिज में सही जगह पर रखें

कई लोग दूध को फ्रिज के दरवाजे में रख देते हैं, लेकिन यह सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. दरवाजा बार-बार खुलने और बंद होने से वहां का तापमान बदलता रहता है, जिससे दूध जल्दी खराब हो सकता है. दूध को हमेशा फ्रिज के अंदर वाले हिस्से में, खासकर मिडिल या बॉटम शेल्फ पर रखें. अगर आपके फ्रिज में चिलर ट्रे है, तो वहां स्टोर करना और भी बेहतर हो सकता है. इसके साथ ही दूध के कंटेनर को अच्छी तरह बंद रखें.

इस्तेमाल के बाद तुरंत फ्रिज में रखें

दूध निकालकर लंबे समय तक बाहर छोड़ देना भी उसकी क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है. चाय, कॉफी या किसी अन्य काम के लिए दूध निकालने के बाद बचा हुआ दूध तुरंत वापस फ्रिज में रख दें. कमरे के तापमान पर ज्यादा देर रखने से उसमें बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं. अगर आपने जरूरत से ज्यादा दूध खरीद लिया है और कुछ दिनों तक उसका इस्तेमाल नहीं होना है, तो उसे फ्रीजर में रखा जा सकता है. डेयरी एक्सपर्ट के अनुसार दूध को फ्रीजर में कई सप्ताह तक सुरक्षित रखा जा सकता है. हालांकि फ्रीज करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि दूध की पैकिंग सील्ड हो और उसकी एक्सपायरी डेट न निकली हो. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »