“रूस पर सवाल उठाने वाले यूरोप को जयशंकर का करारा जवाब, बोले- आपके हथियारों से हो रही हमारी मौत”

रूस-यूक्रेन जंग में भारत शुरू से ही किसी एक गुट का हिस्सा नहीं रहा है. इसके बावजूद यूरोप ने भारत पर शक जताया. इसी के मद्देनजर भारत को घेरने की यूरोप की कोशिश को बड़ा झटका लगा है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फिनलैंड की धरती से ही यूरोप का चेहरा बेनकाब कर दिया और ऐसे सबूत पेश किए, जिससे यूरोपियन यूनियन की आंखें खुल गई हैं.

भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाने वाले यूरोपीय देशों को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फिनलैंड में करारा जवाब दिया. जयशंकर ने यूरोप को आइना दिखाते हुए कहा कि भारत के हथियार से कभी यूरोप पर हमले नहीं हुए, लेकिन उल्टा यूरोप के हथियारों से भारत पर हमले किए गए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत पर सालों से ऐसे हथियारों से हमले होते रहे हैं जिन्हें यूरोपीय देशों ने बेचा था.

फिनलैंड में आयोजित कुल्तारांता टॉक्स कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे एस जयशंकर की फिनलैंड की विदेश मंत्री एलीना वाल्टोनेन और यूएई की सहायक विदेश मंत्री लाना नुसैबेह के साथ चर्चा हुई. पैनल डिस्कशन में जब एस जयशंकर से पूछा गया कि यूरोप में यह धारणा है कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर नैतिक समानता की बात करता है लेकिन रूस से तेल खरीदकर उसके प्रति नरम रुख भी दिखाता है. इस पर विदेश मंत्री ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर यूरोपीय नेता सन्न रह गए.

यूरोप को दिखाया आइना
एस जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी यूरोपीय देश पर कभी भारतीय हथियारों से हमला नहीं हुआ है. काश मैं यही बात भारत के संदर्भ में यूरोपीय हथियारों के लिए भी कह पाता. विदेश मंत्री ने आगे कहा कि कईं सालों से यूरोपीय देश ऐसे हथियार बेचते रहे हैं, जिनका इस्तेमाल भारत पर हमलों में किया गया. इसके बावजूद भारत ने कभी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे यूरोप की सुरक्षा को खतरा पहुंचा हो.

जयशंकर ने कहा कि भारत तेल लागत और उपलब्धता के आधार पर खरीदता है. उस समय बाजार में उपलब्ध अधिकांश तेल रूसी था. इसकी वजह यह थी कि यूरोपीय देश मिडिल ईस्ट से तेल खरीद रहे थे, जो भारत का पारंपरिक आपूर्तिकर्ता रहा है. ऐसे में परिस्थितियों ने हमें एक अलग दिशा में जाने के लिए मजबूर किया. उन्होंने याद दिलाया कि 2022 से पहले भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल नहीं खरीदता था लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद ऊर्जा बाजार में बदलाव आया और अमेरिका ने ही गुहार लगाई थी कि भारत रूस से तेल खरीदे. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »