पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, 12 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 12 सेना के जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. पाकिस्तान आर्मी की तरफ से शुक्रवार को यह बयान जारी किया गया है. यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर हुआ है. पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने कहा, ‘खैबर पख्तूनख्वा में हुए इस आत्मघाती हमले में 15 लोगों की जान गई है, जिसमें 12 सेना के जवान, दो पुलिसकर्मी और वन विभाग के एक पूर्व सरकारी अधिकारी शामिल हैं.’

आत्मघाती हमले को कैसे दिया गया अंजाम?

सेना के मुताबिक, टैंक जिले में हुए इस हमले में सुरक्षा बलों ने 12 आतंकवादियों को मार गिराया. बयान में कहा गया, ‘हमलावरों ने गाड़ी को सुरक्षा घेरा की दीवार से टकरा दिया. इस धमाके से चेक पोस्ट को गंभीर नुकसान पहुंचा है.’ किसी भी ग्रुप ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन इस क्षेत्र में इस्लामी आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ग्रुप का काफी दबदबा रहता है.

पाकिस्तान ने पहले खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिणी सीमावर्ती प्रांत बलूचिस्तान में बढ़ते हमलों के लिए अफगानिस्तान से फैल रही उग्रवाद को जिम्मेदार ठहराया था. वहीं तालिबान सरकार इसमें अफगानिस्तान की संलिप्तता से इनकार करती है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टेंशन

इस तनातनी के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर घातक हवाई हमले किए हैं. पाकिस्तान का दावा है कि उसने अफगान सरजमीं पर मौजूद आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं दूसरी ओर, तालिबान प्रशासन और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि जून के महीने में हुए इन पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में दर्जनों बेकसूर आम नागरिकों की जान चली गई है. इन हमलों और आरोपों-प्रत्यारोपों ने दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक बिगाड़ दिया है, जिससे सीमा पर स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है. हाईन्यूज़ !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »