France Wildfires: फ्रांस में जंगलों की भीषण आग से हाहाकार, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम इलाके से करीब 12,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. गिरोंडे क्षेत्र में जंगल की आग लगातार फैलने के कारण अधिकारियों ने 8,800 और लोगों को भी वहां से हटाने का प्रोसेस शुरू कर दिया है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आर्काचोन खाड़ी के आसपास लगभग 8,400 एकड़ जमीन आग की चपेट में आकर बर्बाद हो चुकी है. आग पर काबू पाने के लिए करीब 700 फायरफाइटर लगातार काम कर रहे हैं.

फ्रांस के अलावा हाल के दिनों में स्पेन और इटली में भी जंगल की आग की घटनाएं सामने आई हैं. स्पेन में मैड्रिड के पश्चिम और दक्षिण के कई इलाकों में हजारों लोगों को अपने घर खाली करने के आदेश दिए गए हैं. इटली के सिसिली इलाके में आग बुझाने के दौरान एक फायरफाइटर की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई.

किसी के घायल होने की जानकारी नहीं

गिरोंडे की प्रीफेक्ट सोफी ब्रोकास ने बताया कि रातभर में कैंपसाइट्स से निकाले गए लोगों में लगभग 10,000 पर्यटक भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि आर्काचोन खाड़ी के किनारे बसे क्लाउई गांव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है. सोफी ब्रोकास ने यह भी बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है. हालांकि जंगल वाले खुले क्षेत्रों की कुछ जगहों और सड़कों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है.

पूरी रात आग बुझाने का काम लगातार चलता रहा

गिरोंडे फायर सर्विस के प्रमुख मार्क वर्म्यूलेन ने कहा कि पूरी रात आग बुझाने का काम लगातार चलता रहा. उन्होंने चेतावनी दी कि तापमान बढ़ रहा है और हवाएं भी तेज हो रही हैं. उनके अनुसार शाम के समय हालात और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि हवाओं की दिशा तेजी से बदल सकती है. उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी आग से मुकाबला किया जा रहा है, जिसके फैलने का अनुमान लगाना मुश्किल है, इसलिए किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा सकती. इस सप्ताह की शुरुआत में बोर्डो एयरपोर्ट के पास लगी एक अन्य आग को बुझाने के दौरान दो लोकल फायरफाइटर्स की भी मौत हो गई थी.

लोकल लोगों ने आग को लेकर क्या कहा?

समुद्र किनारे बसे ले पोर्ज शहर की 19 वर्षीय निवासी यास्मिना डी फ्रीटास ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय उन्हें धुएं और जलने की तेज गंध महसूस हुई. उन्होंने कहा कि दोपहर तक राख और आधी जली हुई पेड़ों की छाल गिरने लगी थी. आसमान बहुत अंधेरा हो गया था और धुआं लगातार घना होता जा रहा था. यास्मिना ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 8 बजे पुलिस उनके परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले गई. उन्हें पास के एक शहर के जिम में ठहराया गया. जल्दबाजी में निकलने के कारण वे अपनी दो बिल्लियों और चार मुर्गियों को साथ नहीं ले जा सके क्योंकि वे उस समय दिखाई नहीं दी थीं.

प्रशासन ने लोगों को दी चेतावनी

फ्रांस के दक्षिण-पूर्व में स्थित वार क्षेत्र में जिन लोगों को पहले निकाला गया था, उन्हें गुरुवार सुबह अपने घरों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए वापस जाने की अनुमति दी गई. हालांकि प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि दोपहर के समय तेज हवाओं के कारण आग फिर से भड़क सकती है, इसलिए उन्हें इलाके में कम से कम आवाजाही करने की सलाह दी गई है. इस साल गर्मियों में पूरे यूरोप में लंबे समय तक चली असामान्य गर्मी की लहर के दौरान फ्रांस के कई इलाके जंगल की आग से प्रभावित हुए हैं. फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने मंगलवार को बोर्डो एयरपोर्ट के पास आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाले दो फायरफाइटर्स को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया. हाईन्यूज़ !

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »

US नागरिक पर UAPA को लेकर NIA का बड़ा बयान, चार्ज हटने के दावे किए खारिज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक समेत 7 आरोपियों पर लगे आतंक से जुड़े चार्ज को नहीं हटाया है. इसको

Read More »

रेलवे नेटवर्क को बड़ा बूस्ट! 7 हाई-डेंसिटी रूट होंगे 4-लेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार (9 सितंबर 2026) को कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि

Read More »

बांग्लादेशी PM की BRICS में एंट्री पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने नहीं दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के नए अध्यक्ष और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि उनके देश

Read More »

वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन-इजरायल में बढ़ा तनाव, UK का वाणिज्य दूतावास बंद करेगा इजरायल

वेस्ट बैंक पर इजरायल और ब्रिटेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूके का यरुशलेम का ब्रिटिश दूतावास

Read More »