US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं, बल्कि ईरानी कानून के तहत एक शख्स को फांसी देने की है. दरअसल, ईरान ने इस साल जनवरी महीने में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में कथित भूमिका निभाने के आरोप में दोषी ठहराए गए एक शख्स को फांसी दे दी है.

ईरान की न्यायपालिक के मुताबिक, जिस शख्स को फांसी दी गई, उस पर सर्दियों के दौरान देशभर में फैले विरोध प्रदर्शनों में कथित रूप से शामिल होने का दोषी पाया गया था. ईरानी न्यायपालिका की प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया, मोहम्मद अमीनी देहघानी को दुश्मन का सहायक बताया गया. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले की पूरी तरह से पुष्टि हो जाने के बाद बुधवार (15 जुलाई, 2026) की सुबह में उसे फांसी दे दी गई.

शख्स को किन-किन अपराधों में ठहराया गया दोषी?

रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद अमीनी देहघानी को मोहरेबेह (खुदा के खिलाफ जंग करने) और धरती पर भ्रष्टाचार फैलाने जैसे आरोपों में दोषी ठहराया गया था. ये आरोप ईरान के कानून के तहत गंभीर अपराध माने जाते हैं.

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, मोहम्मद अमीनी देहघानी ने 9 जनवरी को देहघान शहर में गवर्नर के ऑफिस के बाहर मोलोटोव कॉकटेल फेंका था, जिससे वहां आग लग गई और इससे सार्वजनकि संपत्ति के साथ-साथ शहर के पुलिस थाने को भी काफी नुकसान पहुंचा था.

ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग

वहीं, पिछले साल 2025 के दिसंबर महीने के आखिर में ईरान में बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन तेजी से देशभर में फैल गए थे. बाद में इन विरोध प्रदर्शनों ने राजनीतिक मांगों का भी रूप ले लिया. इन विरोध प्रदर्शनों को लेकर ईरानी सुरक्षा बलों ने कड़ी कार्रवाई की, जिसे लेकर मानवाधिकार संगठनों की तरफ से कहा जाता है कि इसमें हजारों लोगों को मारा गया है.

ईरानी अधिकारियों ने इन घटनाओं को अमेरिका और इजरायल के समर्थन से भड़काया गया दंगा करार दिया और दावा किया कि हिंसा में करीब 3000 लोगों की मौत हुई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इन घटनाओं में मरने वालों की संख्या इससे काफी ज्यादा बताई है. उनका आरोप है कि प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की, इससे भारी संख्या में लोग मारे गए. हाईन्यूज़ !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »