‘तूफान आया तो जान बचाने के लिए समंदर में कूदा’, वियतनाम नाव हादसे के सर्वाइवर ने सुनाई खौफनाक आपबीती

वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय टूरिस्ट की मौत हो गई. वहां की सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इस हादसे में बचे एक भारतीय शख्स निर्मल कुमार ने बताया कि कैसे अचानक आए तूफान ने नाव को कुछ ही सेकंड में पलट दिया. उन्होंने बताया कि बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण और भी लोगों की मौत हो गई.

जिंदा बचे शख्स ने सनाई डरावनी आपबीती

उन्होंने बताया, ‘जब हम एक द्वीप से दूसरे द्वीप की ओर जा रहे थे तभी अचानक एक तूफान आ गया और पलक झपकते ही नाव पलट गई. हम नाव के आगे वाले हिस्से में थे और समुद्र में कूदकर बाहर निकल आए, जो लोग अंदर थे, वे फंस गए और नाव पलट जाने के कारण बाहर नहीं निकल पाए. नाव में कुल मिलाकर 105 लोग थे.स्थानीय बचाव दल घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए, लेकिन पास के द्वीप पर पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था की कमी और दवाओं की कमी के कारण ज्यादा लोग नहीं जिंदा नहीं बच पाए.’

पर्यटक ने  निर्मल कुमार कहा, ‘द्वीप पर जरूरतमंद लोगों की संख्या के हिसाब से आवश्यक सहायता उपलब्ध नहीं थी. वियतनाम वायु सेना दो-तीन घंटे बाद आई और उन्होंने हमारी सहायता की. भारतीय अधिकारियों ने त्रासदी के बाद प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की है. सभी लोग वापस चले गए. हम कंपनी से चार लोग हैं और मैं यहीं रुक रहा हूं.’

हादसे के बाद वियतनाम के पीएम का बयान

स्थानीय मीडिया आउटलेट तुओई ट्रे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद जारी एक आधिकारिक मैसेज में प्रधानमंत्री क्वोक ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई और मंत्रालयों, सरकारी एजेंसियों और स्थानीय अधिकारियों को सभी मौजूद मेडिकल रिसोर्स, दवाइयां और इमरजेंसी मदद पहुंचाने का निर्देश दिया.

इस हादसे में मारे गए 15 भारतीय पर्यटकों के शव हो ची मिन्ह सिटी ले जाए गए हैं जहां से उन्हें भारत भिजवाया जाएगा. हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने यह भी बताया कि बचाए गए 17 भारतीय पर्यटकों में से 16 स्वदेश लौट रहे हैं और एक पर्यटक की हालत गंभीर है और वह फू क्वोक के एक अस्पताल में भर्ती है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »