ग्राहम लिंडसे के निधन पर भावुक हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ‘वो उन लोगों में से थे जो…’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (12 जुलाई 2026) को अपने करीबी सहयोगी और रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि ग्राहम उन सबसे महान लोगों और सीनेटरों में से एक थे जिन्हें वह जानते थे. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया. उन्होंने लिखा कि लिंडसे ग्राहम हमेशा देश के लिए काम करते रहते थे और एक सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे. ट्रंप ने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी.

अपने मैसेज में ट्रंप ने लिखा कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम उन सबसे महान लोगों और सीनेटरों में से एक थे, जिन्हें मैं जानता हूं. वह हमेशा काम करते रहते थे और एक सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे. उनकी बहुत याद आएगी. यह बहुत दुखद है. इससे पहले ग्राहम के ऑफिस ने एक बयान जारी कर उनके मौत की पुष्टि की. बयान में कहा गया कि शनिवार 11 जुलाई की शाम को एक छोटी और अचानक आई बीमारी के कारण उनका निधन हो गया.

अमेरिकी सीनेट नेता ने क्या कहा?

अमेरिकी सीनेट के बहुमत नेता जॉन थ्यून ने भी ग्राहम को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उन्हें अपना मित्र और सहयोगी बताते हुए कहा कि ग्राहम पूरी दुनिया में स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सपोर्टर रहे. थ्यून ने कहा कि अमेरिकी एयरफोर्स और कांग्रेस में उनकी लंबी सेवा ने उन्हें दुनिया के कई हिस्सों तक पहुंचाया. वह अमेरिका के मजबूत सपोर्टर थे और दुनिया भर के स्वतंत्र देशों के साथ मजबूती से खड़े रहते थे. उनका मानना था कि अमेरिका दुनिया में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और उन्होंने अपना पूरा जीवन इसी उद्देश्य के लिए समर्पित कर दिया. जॉन थ्यून ने कहा कि दक्षिण कैरोलिना के वरिष्ठ सीनेटर के रूप में ग्राहम ने अपने राज्य के लोगों के लिए पूरी निष्ठा से काम किया. वह कई नेताओं के भरोसेमंद सलाहकार रहे और कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों और विश्व नेताओं ने उनकी सलाह पर भरोसा किया. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, राष्ट्रीय सुरक्षा और दक्षिण कैरोलिना के विकास में ग्राहम का योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

अमेरिकी सीनेट के लिए कब चुने गए थे लिंडसे ग्राहम?

लिंडसे ग्राहम साल 2002 में अमेरिकी सीनेट के लिए चुने गए थे. उन्होंने दक्षिण कैरोलिना का प्रतिनिधित्व करते हुए दो दशक से अधिक समय तक अमेरिकी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और रक्षा मामलों पर रिपब्लिकन पार्टी की प्रमुख आवाज़ों में गिने जाते थे. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ग्राहम के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इजरायल ने अपना एक सबसे बड़ा मित्र खो दिया है. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह और उनकी पत्नी सारा ग्राहम के निधन से बेहद दुखी हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई मुलाकात में उन्होंने ग्राहम को इजरायल का सबसे बड़ा मित्र बताया था.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का बयान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी ग्राहम को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उन्हें स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सच्चा रक्षक बताया. ज़ेलेंस्की ने कहा कि ग्राहम यूक्रेन के मजबूत समर्थक थे और उन्होंने लगातार यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन की वकालत की. उन्होंने कहा कि हाल के सप्ताहों में ग्राहम ऐसी महत्वपूर्ण पहलों पर काम कर रहे थे जो रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति लाने में मदद कर सकती थीं. ज़ेलेंस्की ने कहा, “लिंडसे ग्राहम स्वतंत्रता और उन मूल्यों के सच्चे रक्षक थे जो दुनिया को सुरक्षित बनाते हैं. उन्होंने यूक्रेन के लिए लगातार समर्थन दिया और हमारे लोगों तथा सैनिकों के साहस की सराहना की. इसके लिए हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे.” हाईन्यूज़ !

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जलवा! चीन को 5-2 से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से विरोधी टीम को पीछे छोड़ दिया है. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने

Read More »

अमृतसर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार की हत्या से मचा हड़कंप

अमृतसर में गुरुवार (29 अक्टूबर) को फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. ये वारदात तारां

Read More »

अरनब तूफान की तबाही! आंध्र प्रदेश में ₹4,600 करोड़ का नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने बताया पूरा हाल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार (29 अक्टूबर, 2026) को अरनब तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने तूफान से क्षतिग्रस्त फसलों

Read More »

ट्रंप के करीबी तक पहुंची चीनी जासूसी की आंच, Nvidia CEO भी निशाने पर! व्हाइट हाउस में मचा हड़कंप

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की सबसे दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग को लेकर आई एक रिपोर्ट दुनिया की राजनीति में सनसनी

Read More »

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »