करोड़ों के घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री ईवी वेलु, इस दिन होगी DVAC की पूछताछ

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. उन्हें 15 जुलाई को डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस एंड एंटी करप्शन यानी डीवीएसी के सामने पेश होना है. उनसे हाईवे डिपार्टमेंट के टेंडर कथित तौर पर 3.23 करोड़ रुपए की गड़बड़ी के मामले में पूछताछ की जाएगी.

IANS न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया है. उनपर आरोप था कि जांच से बचने के लिए उन्होंने सिंगापुर की यात्रा की थी. वेलु ने कहा है कि उन्होंने जांच एजेंसी को पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी थी. इसमें उन्होंने एजेंसी को बताया था कि वह इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं. समन मिलने के बाद अपने वकील के जरिए पेश होने का समय मांगा था.

15 जुलाई को डीवीएसी के सामने होंगे पेश

वेलु ने कहा है कि निश्चित रूप से 15 जुलाई को डीवीएसी के सामने पेश होऊंगा. जांच में पूरा सहयोग करूंगा. मामला कोर्ट में है. इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है. किसी तरह का कोई गलत काम नहीं किया गया है. यकीनन न्याय होगा.

सिंगापुर की यात्रा को लेकर उनकी यात्रा माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में रूटिन मेडिकल चेकअप के तहत पहले से तय थी. 2016 से अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. 2023 में वह मेडिकल केयर ले चुके हैं.

वेलु के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के बाद एक और राउंड की हेल्थ चेकअप कराने का फैसला किया. 15 जून को वीजा का आवेदन किया. 17 जूनको वीजा मिला. 25 जून की यात्रा बुक की.

25 जून को मंत्री के घर की ली गई थी तलाशी

पूर्व मंत्री ने कहा कि 25 जून को डीवीएसी अधिकारियों ने उनके घर पर तलाशी ली. इससे उन्हें अपनी रवानगी एक दिन के लिए टालना पड़ी. 26 जून को सिंगापुर रवाना हुए. वहां कार्डियक, न्यूरोलॉजिकल, गैस्ट्रेइंटेस्टाइनल और एलर्जी से जुड़ी मेडिकल जांचे करवाईं. वहां मेडिकल निगरानी में रहे.

उन्होंने कहा कि उनके पास सभी मेडिकल रिकॉर्ड और डॉक्टर्स की रिपोर्ट हैं. डर या जांच से बचने के लिए यात्रा की थी. यात्रा सिर्फ मेडिकल इलाज के लिए थी.

क्या है पूरा मामला?

इधर, डीवीएसी ने अराप्पोर इयक्कम की शिकायत के आधार पर वेलु समेत 9 सरकारी अधिकारियों और प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हाईवे डिपार्टमेंट के कॉन्ट्रैक्ट देने में गड़बड़ी हुई. इससे सरकारी खजाने के 3.23 करोड़ का नुकसान पहुंचा. 25 जून को एजेंसी ने चेन्नई, तिरुवन्नामलाई, करूर, डिंडीगुल, कोयंबटूर और तिरुपुर में 20 जगह तलाशी ली. सरकारी रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत, कथित गड़बड़ियों और संपत्ति से जुड़े डॉक्यूमेंट के साथ 40 लाख नकद जब्त किए. इधर, पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर वेलु ने वकीलों के माध्यम से 10 दिन कावक्त मांगा. अब 15 तारीख को वह पेश होंगे. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »