UP Weather Today: यूपी के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

देश के ज्यादातर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून धीमा पड़ गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक फिलहाल भारी बारिश मुख्य रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों तक सीमित हो गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड में 3 नेशनल हाईवे समेत 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. बिहार के पटना समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हिमाचल में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों से आ रहे पानी के चलते यमुना और मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिस कारण हरियाणा में नदियां उफान पर हैं. मैदानी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है और गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

फिर सताएगी गर्मी
उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 6-7 दिनों में कम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय होते ही बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं. फिलहाल कई दिनों तक लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है.

यूपी का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में राजधानी लखनऊ समेत लगभग 65 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. करीब 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की की चेतावनी जारी की गई है. मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर सहित 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब तक सामान्य बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग की ओर से 29 जिलों में सामान्य बारिश और 10 जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है. अगले 3 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 15 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे एक बार फिर गर्मी परेशान कर सकती है.

कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है, उनमें महाराजगंज, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कुशीनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, देवरिया, महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं. इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »