लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया का ऐतिहासिक शतक, एक पारी में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इतिहास रच दिया है. लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में उन्होंने सेंचुरी लगाई है. वो लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इस उपलब्धि के लिए उनका नाम लॉर्ड्स ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में यह मुकाम हासिल किया.

यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन शतक लगाया. उन्होंने 145 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. बताते चलें कि यह भाटिया के टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी भी है. उन्होंने एक ही शतकीय पारी से कई बड़े कीर्तिमान बना डाले हैं.

बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

लॉर्ड्स पर पहला शतक- टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स मैदान पर शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर बनी हैं. इससे पहले लॉर्ड्स पर सर्वोच्च स्कोर स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने इसी टेस्ट की पहली पारी में 83 रन बनाए थे.

तीसरी/चौथी पारी में भारत के लिए पहला शतक- यास्तिका भाटिया किसी टेस्ट की तीसरी या चौथी पारी में शतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर भी बनी हैं. उनसे पहले महिला टेस्ट मैच की तीसरी और चौथी पारी में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर संध्या अगरवाल के नाम था, जिन्होंने 1985 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन बनाए थे.

इंटरनेशनल करियर का पहला शतक- यास्तिका भाटिया ने सितंबर 2021 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मगर पिछले 5 साल में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया था. आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने अपने करियर का सबसे पहला शतक लगाया.

मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे. दूसरी इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 170 रनों पर सिमट गई, जिससे टीम इंडिया को पहली पारी में 115 रनों की विशाल बढ़त मिली. इस लेख को लिखे जाने तक दूसरी पारी में भारतीय टीम की कुल बढ़त 400 से अधिक हो चुकी है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »