हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे जाएगी, जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इन दोनों ही सीरीज से बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बाहर हो चुके हैं. अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है.

हालांकि, बीसीसीआई ने चक्रवर्ती और राणा की जगह किसी नए खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है, बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का हिस्सा रहे खिलाड़ियों को ही मौका दिया है. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को बीसीसीआई ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है.

हर्षित राणा ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान अपने दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस होने की शिकायत की थी. स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग की चोट है. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया, और आगे की जांच और इलाज के लिए वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान वरुण चक्रवर्ती को अचानक बाएं हैमस्ट्रिंग में तकलीफ महसूस हुई. एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 2 की हैमस्ट्रिंग चोट है. विशेषज्ञों की सलाह पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है. आगे के इलाज के लिए वह बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से संपर्क करेंगे.

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई. ” हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »