US-ईरान जंग के 134 दिन बाद मुज्तबा खामेनेई की पहली सार्वजनिक मौजूदगी! जानें कब होगा बड़ा कार्यक्रम

ईरान के नए सुप्रीम नेता को लेकर बड़ी खबर रविवार (12 जुलाई) को आई है. ईरानी मीडिया के मुताबिक सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई मंगलवार (14 जुलाई) को तेहरान में अपने पिता अयातुल्लाह अली खामनेई के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेंगे, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वो इस सभा में शामिल होंगे.

जो घोषणा की गई है, उसके अनुसार दिवंगत ईरानी नेता के लिए सभा मंगलवार 23 जुलाई को शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी. नोटिस में इसे शहीद मुजाहित इमाम की श्रद्धांजलि सभा बताया गया है. बता दें, मुज्तबा अपने पिता की मौत के बाद से सार्वजनिक रूप से सामने या दिखाई नहीं दिए हैं.

मुज्तबा के तीन भाई आए थे, साप्ताहिक शोक में नजर

इससे पहले खामेनेई के साप्ताहिक शोक में भी मुज्तबा खामेनेई नहीं दिखाई दिए थे. हालांकि, उनके तीन भाईयों ने सभा में प्रार्थना का नेतृत्व किया था. तीनों के नाम मुस्तफा, मेसम और मसूद खामेनेई हैं. यह इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसाला में ताबूतों के पास खड़े थे. जहां हजारों लोग शामिल थे. अयातुल्लाह खामनेई, उनकी बेटी, दामाद, बहू और उनकी 14 महीने की पोती के ताबूत रखे गए थे.

पिता की मौत का बदला लेने का लिया संकल्प: मुज्तबा खामेनेई

इधर, एक दिन पहले शनिवार को मुज्तबा खामेनेई ने कई पोस्ट जारी किए. इसमें उन्होंने अपने पिता का बदला लेने का संकल्प लिया. बता दें, सुपुर्दे खाक हो चुके ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की मौत अमेरिकी और इजरायल हमले में 28 फरवरी 2026 को हो गई थी. इसके बाद से मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ गई. साप्ताहिक शोक के बीच भी हमलों की खबरें सामने आईं थी.

ईरान ने बनाई मोस्ट वांटेड लिस्ट, ट्रंप जता चुके हत्या की आशंका

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी हत्या की आशंका जताई है. वहीं ईरान की तरफ से कहा गया है कि उन लोगों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें निशाना बनाया जाएगा. बयानबाजी का दौर उस वक्त शुरू हुआ, जब 17 जून को सीजफायर समझौता टूटने के बाद तनाव फिर गहरा गया है. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »