भारत पर 500% टैरिफ की धमकी! जानिए ट्रंप के करीबी लिंडसे ग्राहम के भारत विरोधी बयानों की पूरी टाइमलाइन

अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की शनिवार (11 जुलाई 2026) की शाम को अचानक निधन हो गया. वह 71 साल के थे. पाकिस्तान की नीति और नीयत को लेकर कभी भी आश्वस्त नहीं रहे. हाल ही में उन्होंने अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता को लेकर भी काफी सवाल खड़े किए थे. अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दौर में लिंडसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक रहे थे, लेकिन बाद में कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) में उनके सबसे भरोसेमंद समर्थकों में शामिल हो गए.

भारत को बर्बाद करने की दी थी धमकी

ट्रंप के करीबी सहयोगी लिंडसे अलग-अलग मुद्दों पर अपने विवादास्पद बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहे. रूस से सस्ता तेल और यूरेनियम खरीदने को लेकर वह पर 500% तक टैरिफ लगाने वाला एक बिल (ग्राहम-ब्लूमेंथल बिल) प्रस्तावित किया था. उन्होंने इसमें चीन और ब्राजील को भी शामिल किया था, जिस पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा था कि भारत जैसे देश रूस से सस्ता तेल खरीदकर पुतिन की युद्ध मशीन को वित्तीय सहायता दे रहे हैं. उन्होंने कहा था, ‘अगर आप इस युद्ध को जारी रखने के लिए सस्‍ता रूसी तेल खरीदते रहेंगे, तो हम आपको बर्बाद कर देंगे और आपकी अर्थव्‍यवस्‍था को बर्बाद कर देंगे.’

भारत पर पुतिन की युद्ध मशीनरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

लिंडसे ग्राहम ने जून 2025 में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर भारत और चीन पर निशाना साधा था. उन्होंने भारत और चीन का नाम लेते हुए कहा कि अगर आप पुतिन की युद्ध मशीनरी को बढ़ावा देने जारी रखते हैं तो आपके पास खुद को दोष दोने के अलावा और कोई रास्ता नहीं होगा. फरवरी 2026 में उन्होंने ट्रंप प्रशासन की ओर से भारत पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि भारत पहले अपनी कुल जरूरत का सिर्फ 3 फीसदी तेल रूस से खरीदता था, लेकिन जंग के बाद इसे बढ़ा दिया है.

मुझे पाकिस्तान पर भरोसा नहीं:

हालांकि पाकिस्तान को लेकर भी उन्होंने कई बार कड़े बयान दिए हैं. उन्होंने ईरान संघर्ष में उसकी मध्यस्थता की उन्होंने कभी भी प्रशंसा नहीं की। उन्होंने उसे समस्याओं से भरा और इजरायल के प्रति नकारात्मक रवैए वाला मध्यस्थ करार दिया था। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल न होने को भी वो गलत बताते थे. उन्होंने कहा था कि अमेरिकी हमले के समय पाकिस्तान ईरानी सैन्य विमानों को अपने अड्डों पर पनाह दे रहा था. उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है.

खामेनेई को खत्म करने की दी थी धमकी

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की योजना को खुलकर समर्थन किया था. यूरोपीय नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, ‘ग्रीनलैंड का मालिक कौन है, इससे किसे फर्क पड़ता है?’ इसके अलावे उन्होंने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को तानाशाह करार दिया दिया था. उन्होंने कहा था, अब उनका जाने का समय आ गया है. वहां की जनता भी चाहती है कि वह पद से हटें. अगर में मिस्टर प्रेसीडेंट की जगह होता तो उस लीडरशिप को ही खत्म कर देता जो अपनी ही जनता को मार रही है.’ हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »