वेनेजुएला में तबाही का तांडव: जुड़वा भूकंप से 589 मौतें, 3 हजार घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वेनेजुएला में विनाशकारी जुड़वा भूकंप को आए अब तक 30 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी धराशाई हो चुकी इमारतों के मलबों से नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. इन दो शक्तिशाली भूकंपों की वजह से वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है.

देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने शुक्रवार (26 जून, 2026) की सुबह बताया कि अब तक 589 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 2,980 लोग हादसे में घायल हुए हैं. इसके अलावा, स्थानीय बचाव दल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू टीम भी राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है.

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के सरकारी और सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने कहा कि इस वक्त सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है. हम मलबों के नीचे दबे और फंसे हुए लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं और हम इस काम में अपनी पूरी जान लगा रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘बुधवार (24 जून, 2026) की शाम में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले दोहरे भूकंप का सबसे ज्यादा भयानक असर वेनेजुएला के तटीय राज्य ला गुएरा पर पड़ा है. उस पूरे इलाके को मिलिट्री कंट्रोल में ले लिया गया है और रेस्क्यू टीमें लगातार जिंदा बचे लोगों की तलाश करने और उन्हें खाना और पानी मुहैया कराने में जुटे हुए हैं.’

हजारों लोगों के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हालांकि, अभी भी इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की गिनती में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. दोहरे भूकंप की घटना के बाद हजारों लोगों के लापता होने की सूचना है. ऐसे में राहत और बचाव के काम में लगी टीमें ढही हुई इमारतों के मलबों के नीचे से लोगों को ढूंढकर उन्हें बाहर निकालने के काम में लगी हुई हैं. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »