होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान का ड्रोन हमला, भड़के ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (26 जून 2026) को ईरान पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक कमर्शियल शिप पर 25 जून को हुए मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बयान दिया है. ट्रंप के अनुसार ईरान की ओर से हमला किया, जबकि अमेरिकी सेना ने तीन अन्य ड्रोन को रोक दिया.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, ‘ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कम से कम चार वन-वे अटैक ड्रोन दागे. इनमें से एक ड्रोन सीधे जाकर महंगे कमर्शियल शिप के ऊपरी हिस्से से टकराया.  हमले से जहाज को नुकसान तो पहुंचा है, लेकिन वह आगे बढ़ने में कामयाब रहा. बाकी के तीन ड्रोन को अमेरिकी सेना ने हवा में ही मार गिराया.’ ट्रंप ने इसे सीजफायर समझौते का एक मूर्खतापूर्ण उल्लंघन करार दिया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने होर्मुज के रास्ते में फंसे जहाजों और नाविकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अपने काम को रोका हुआ है. वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने जहाज पर हमला किया. यह हमला ईरान की उस चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें उसने कहा था कि अगर जहाजों ने उसके तय किए रास्तों का पालन नहीं किया तो उन पर कार्रवाई हो सकती है.

ब्रिटिश नौसेना की एजेंसी (UKMTO) के मुताबिक, ओमान के तट के पास जहाज पर मिसाइल या ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में जहाज के कंट्रोल रूम वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई भी घायल नहीं हुआ। बाद में सूत्रों ने इस जहाज की पहचान ‘एवर लवली’ (Ever Lovely) के रूप में की, जिस पर सिंगापुर का झंडा लगा हुआ था. हाईन्यूज़ !

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »