राम मंदिर मामला: ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिली थी नोट गिनने की जिम्मेदारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार (26 जून) को अदालत में पेश किया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने कोर्ट को बताया कि शुरुआती जांच में सभी के खिलाफ चोरी के सबूत मिले हैं. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चढ़ावे के पैसे और जेवर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी

  • रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव
  • अनुकल्प मिश्र
  • अविनाश शुक्ला
  • करुणेश पांडेय
  • लवकुश मिश्र
  • रमाशंकर मिश्र
  • सुभाष श्रीवास्तव
  • मनीष कुमार यादव

गिनती के बाद जेब में रखकर बाहर ले जाते थे कैश- सूत्र

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टिन्नू यादव समेत अनुकल्प, अविनाश, करुणेश, मनीष यादव, लवकुश और रमा शंकर मिश्र गिनती के बाद अपने साथ कैश और ज्वैलरी जेब मे रखकर बाहर ले जाते थे. जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि 7 आरोपियों के पास से अब तक करीब 79.84 लाख रुपये बरामद किए जा चुके है. ये रिकवरी 7 आरोपियों की निशानदेही पर हुई है. 8वें आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पास से रिकवरी नहीं हुई है, वो साजिश का हिस्सा है.

राम मंदिर को दान में मिले चांदी के हार, ईंटें और चरण पादुकाएं कहां हैं? SIT जांच में बड़ा खुलासा

टिन्नू अपने पास रखथा था नोट गिनने वाली हॉल की चाबी

टिन्नू कैश काउंटर्स, दान पात्र और नोट गिनने वाले हॉल की चाबियां अपने पास रखता था. आरोपी अनुकल्प मिश्रा पर वाउचर बनाने की प्रक्रिया में गड़बड़ी करने और अपने बहनोई लव कुश मिश्रा के साथ मिलकर हेराफेरी करने का आरोप है. पुलिस ने लव कुश मिश्रा के घर से करीब 10 लाख रुपये बरामद किए हैं.

ड्यूटी खत्म होने के बाद कई आरोपियों की नहीं होती थी तलाशी- सूत्र

जांच में सामने आया कि कई आरोपी सिफारिश के आधार पर नोट गिनने के काम में लगाए गए थे. ड्यूटी खत्म होने के बाद उनकी तलाशी भी नहीं ली जाती थी. हाईन्यूज़ !

 

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »