“साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया गलत”, तमन्ना भाटिया का बड़ा खुलासा

जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में साउथ सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने एक नई बहस छेड़ दी है. साउथ सिनेमा और हिंदी सिनेमा दोनों में ही काम कर चुकीं तमन्ना का कहना है कि हिंदी सिनेमा की तुलना में साउथ में महिलाओं को देखने का नजरिया अलग है. उनके मुताबिक साउथ में महिलाओं को देखे जाने वाली नजर बहुत अच्छी नहीं है.

साउथ इंडस्ट्री से खफा तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने हाल ही में ‘फोर्ब्स इंडिया’ को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान अभिनेत्री ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने बुरे अनुभवों को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने बताया कि ये उनके खुद के निजी अनुभव और राय है. उनके मुताबिक साउथ में पुरुष प्रधान सोच ज्यादा है. आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि वहां महिलाओं को जिस नजरिए से देखा जाता है वो ‘बहुत अच्छा नहीं’ है.

साउथ Vs बॉलीवुड पर कही ये बात

एक्ट्रेस ने आगे साउथ और बॉलीवुड के बीच का फर्क समझाया. उन्होंने कहा, ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दो तरह के एक्टर्स होते हैं. जो लोग चीज़ों को ज़्यादा आर्टिस्टिक नज़रिए से देखते हैं, वे कुछ खास तरह के किरदारों के लिए ज़्यादा बेहतर होते हैं. हो सकता है कि वे हमेशा ग्लैमरस गाने और डांस वाले नंबर न करें. असल में हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री आपको दोनों में से कोई एक या दोनों ही करने का मौका देती है, और जो दोनों करते हैं, वे आख़िरकार सुपरस्टार बन जाते हैं.’

उन्होंने आगे बताया कि जब साउथ में उन्होंने अपना डेब्यू किया था उसी वक्त वो इन चीजों को समझ गई थीं. उन्होंने बताया, ‘यह एक खास तरह की नज़र है. इसमें पितृसत्तात्मक (Patriarchal) सोच झलकती है या फिर यह ऐसी नज़र है जो तारीफ़ करने वाली नहीं होती. मुझे लगा कि मैं इसके म्यूज़िकल पहलू को समझ गई थी. साउथ में इसे सही ढंग से करने के लिए उस स्टार क्वालिटी की ज़रूरत थी, इसलिए मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि इस मामले में सिनेमा उतना ही या उससे भी ज़्यादा पाबंदियों वाला है. मैं तब की बात कर रही हूं जब आप इसे कमर्शियल नज़रिए से बनाना चाहते हैं.’

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट’ में नजर आएंगी. ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. दीपक मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तमन्ना के साथ मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में हैं. हाईन्यूज़ !

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »