IND vs IRE: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार हराकर 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हरा दिया है. यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब आयरलैंड ने टीम इंडिया को हराया है. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की बहुत खराब शुरुआत हुई है, क्योंकि वो पहली बार टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे. आयरलैंड द्वारा मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 रनों पर सिमट गई. पिछले 17 साल में आयरलैंड ने पहली बार भारत को टी20 मैच में हराया है.

भारतीय टीम की यह हार इसलिए भी शर्मनाक है क्योंकि वह पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर पाई. भारतीय टीम 7 गेंद पहले ही ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए केवल अभिषेक शर्मा ही बड़ी पारी खेल पाए, जिन्होंने 20 गेंद में 50 रनों की तूफानी पारी खेली. अभिषेक ने इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए.

17 साल में पहली जीत

टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत और आयरलैंड का सबसे पहला मैच 2009 में हुआ था. उसके बाद पिछले 17 साल में दोनों टीम 8 बार भिड़ चुकी थीं, लेकिन हर बार टीम इंडिया एकतरफा अंदाज में जीतती आ रही थी. मगर 26 जून 2025 की तारीख आयरलैंड टीम हमेशा याद रखेगी, क्योंकि इसी दिन टी20 में उसका भारत के खिलाफ हार का सूखा समाप्त हुआ.

श्रेयस अय्यर की शर्मनाक शुरुआत

टी20 फॉर्मेट में अब तक एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के फुल-टाइम कप्तान रहे हैं. श्रेयस अय्यर टी20 टीम के पांचवें फुल-टाइम कप्तान बने हैं, लेकिन उनके कप्तानी करियर की शुरुआत बहुत खराब रही.

पहले ही मैच में उस भारतीय टीम को हार मिली, जो कुछ महीने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर आ रही है. अय्यर व्यक्तिगत रूप से भी कुछ कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 7 गेंद में सिर्फ 3 रन बनाए. हाईन्यूज़ !

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »

US नागरिक पर UAPA को लेकर NIA का बड़ा बयान, चार्ज हटने के दावे किए खारिज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक समेत 7 आरोपियों पर लगे आतंक से जुड़े चार्ज को नहीं हटाया है. इसको

Read More »

रेलवे नेटवर्क को बड़ा बूस्ट! 7 हाई-डेंसिटी रूट होंगे 4-लेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार (9 सितंबर 2026) को कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि

Read More »

बांग्लादेशी PM की BRICS में एंट्री पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने नहीं दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के नए अध्यक्ष और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि उनके देश

Read More »

वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन-इजरायल में बढ़ा तनाव, UK का वाणिज्य दूतावास बंद करेगा इजरायल

वेस्ट बैंक पर इजरायल और ब्रिटेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूके का यरुशलेम का ब्रिटिश दूतावास

Read More »