सदी का सबसे सूखा जून! MP, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का भारी संकट, 85% तक कम बरसे बादल

देश में मानसून को लेकर जो हालत बनी है, वह अब सीधे तौर पर एक रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि अगर अगले पांच दिनों में बारिश ने रफ्तार नहीं पकड़ी तो जून 2026 इस पूरी सदी का सबसे सूखा जून बन सकता है.  यह सिर्फ एक अंदेशा नहीं है बल्कि अभी तक के आंकड़े इसी दिशा में इशारा कर रहे हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चार जून से 22 जून के बीच देश में सिर्फ 52.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 97.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी यानी अब तक 46 प्रतिशत बारिश की कमी है. महीने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं और इतनी बड़ी कमी को पूरा करना लगभग नामुमकिन जैसा दिख रहा है.

महाराष्ट्र-गुजरात में बारिश की उम्मीद

राहत की एक खबर यह है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून की नमी पहुंचने लगी है. गुजरात के सूरत वाले इलाके में भी हवाओं के साथ नमी फैल रही है. अरब सागर की तरफ से मानसून फिर ताकत पकड़ रहा है. इसी वजह से अगले चौबीस से 48 घंटों में महाराष्ट्र गुजरात और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन सवाल यह है कि यह बारिश कितनी असरदार होगी. मौसम के जानकारों का कहना है कि सिर्फ हल्की या बीच बीच में होने वाली बारिश से इतना बड़ा घाटा पूरा नहीं होगा.

अगर अगले पांच दिनों तक लगातार और अच्छी बारिश नहीं हुई तो महीने के आखिर तक यह कमी और गहरी हो जाएगी और जून 2026 रिकॉर्ड बुक में सबसे सूखे महीने के तौर पर दर्ज हो सकता है. राज्यों के हिसाब से देखें तो हालत पहले से ही चिंता बढ़ाने वाली है. मध्य प्रदेश में 58 प्रतिशत बारिश की कमी है. महाराष्ट्र में 85 प्रतिशत और गुजरात में 84 प्रतिशत तक बारिश कम हुई है. छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों में 71 प्रतिशत की कमी है, जबकि मेघालय में यह आंकड़ा 81 प्रतिशत तक पहुंच गया है. इन राज्यों में अगर अगले कुछ दिन भी सूखे निकल गए तो हालत और बिगड़ सकती है.

सैटेलाइट तस्वीरों से क्या पता चला?

मौसम विभाग की 22 जून की सैटेलाइट तस्वीरों में इसकी वजह भी साफ दिखती है. पिछले कई दिनों से बादलों की गतिविधि बंगाल की खाड़ी पूर्वी भारत और हिमालय के इलाकों तक सीमित रही है जबकि मध्य और पश्चिमी भारत का बड़ा हिस्सा साफ आसमान के साथ सूखा ही रहा, जब तक यह पैटर्न पूरी तरह नहीं बदलता तब तक बारिश की कमी का पूरा हो पाना मुश्किल है.

इस सूखे का असर खेती पर साफ दिखने लगा है. बुआई का काम पिछड़ गया है गर्मी बढ़ गई है और कई राज्यों में पानी की उपलब्धता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात और छत्तीसगढ़ के किसान अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं जिससे खरीफ की बुआई बड़े पैमाने पर शुरू हो सके. अगले पांच दिन सिर्फ मौसम के लिए नहीं बल्कि पूरे सीजन के लिए बहुत अहम हैं.

अगर इस दौरान बारिश ने ठीक से रफ्तार पकड़ ली तो कुछ राहत मिल सकती है लेकिन अगर यह दौर भी सूखा निकल गया तो जून 2026 का नाम इस सदी के सबसे सूखे महीने के तौर पर पक्का हो जाएगा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »