होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी यह बड़ी बात

मियामी में ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट’ में ट्रंप ने कहा, ‘ईरान को ट्रंप स्ट्रेट, मेरा मतलब है होर्मुज स्ट्रेट को खोलना होगा.’ यूएस प्रेसिडेंट का यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई. ट्रंप ने इसके बाद कहा, “माफ कीजिए, मुझे बेहद अफसोस है. यह एक बड़ी गलती थी. फेक न्यूज वाले कहेंगे कि उन्होंने गलती से ऐसा कह दिया. नहीं मैं कोई गलती नहीं करता या फिर बहुत कम होती है. अगर ऐसा होता तो यह बहुत बड़ी खबर बन जाती.’

ट्रंप की टिप्पणी मजाक या बड़ा संकेत?

ट्रंप ने भले यह टिप्पणी मजाकिया अंदाज में की हो, लेकिन इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट के बाधित होने से दुनिया में ऊर्जा संकट बना है. इसके चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव पैदा किया है. कई देशों में एलपीजी से लेकर पेट्रोल-डीजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट के संभावित समाधान को लेकर वह अयातुल्ला के साथ मिलकर इसका कंट्रोल संभाल सकते हैं.

क्या होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम?

यही नहीं न्यूयार्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि डोनल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल हासिल कनरे और उसका नाम बदलकर उसे अपने नाम पर या ‘स्ट्रेट ऑफ अमेरिका’ रखने की संभावना पर विचार कर रहे हैं. उनकी हालिया मजाक में की गई टिप्पणी को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि इसको लेकर पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

ईरान से बातचीत का जिक्र

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत कमजोर हो चुका है और अब बातचीत चल रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने सैन्य मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत और मियामी में दिए गए एक भाषण में इसका जिक्र किया. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘ईरान कमजोर हो रहा है. अब हम दोनों के बीच बातचीत चल रही है. वे समझौता करना चाहते हैं. हमारा सैन्य बल दुनिया में सबसे ताकतवर है.’

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं और देश का शीर्ष नेतृत्व भी अब पहले जैसा नहीं रहा. ट्रंप ने इस पूरे अभियान को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अमेरिका ने अपने सैन्य लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल कर लिए हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने चार हफ्ते पहले जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें तय समय से दो हफ्ते पहले पूरा कर लिया है.’ हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »