US Visa: ट्रंप ने भारतीयों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन? अमेरिका ने रद्द कर दिए 85,000 वीजा, विदेश विभाग बोला- अब नहीं रुकेंगे…

अमेरिका ने 85 हजार वीजा रद्द किए हैं. अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार (9 दिसंबर, 2025) को बताया कि इमिग्रेशन नियम सख्त करने के बाद जनवरी से अब तक 85 हजार वीजा रद्द किए गए हैं, जिसकी वजह हमले और चोरी की घटनाएं बताया गया है. विदेश विभाग ने कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल लोग अमेरिकी नागरिकों के लिए सीधा खतरा हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. पोस्ट में विभाग ने लिखा, ‘जनवरी से अब तक 85,000 वीजा रद्द किए गए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो फिलहाल इसे बंद करने वाले नहीं हैं, ये जारी रहेगा.’ पोस्ट के साथ डोनाल्ड ट्रंप की एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें वह ‘मेक अमेरिका सेफ अगेन’ स्लोगन के साथ नजर आ रहे हैं. यह पोस्ट इस बात का संकेत है कि वीजा को लेकर यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के सुरक्षा एजेंडे का केंद्र बिंदु है.

सीएनएन के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि 8000 से ज्यादा स्टूडेंट वीजा रद्द किए गए हैं. विदेश विभाग का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दुगना वीजा रद्द किए गए हैं. मंत्रालय ने यह भी बताया कि ज्यादातर वीजा ड्राइविंग अंडर इन्फ्लूएंस, हमले और चोरी की घटनाओं को देखते हुए रद्द किए गए हैं क्योंकि ऐसी घटनाओं में शामिल लोग अमेरिकी नागरिकों के लिए सीधा खतरा हैं.

इतनी बड़ी संख्या में वीजा रद्द करने के पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं, जिनके बारे में ट्रंप प्रशासन पहले बता चुका है, जिनमें वीजा अवधि से ज्यादा समय तक अमेरिका में रुकना, आपराधिक गतिविधियां और आतंकवाद का समर्थन करना शामिल हैं.

सीएनएन  की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ट्रंप प्रशासन के निशाने पर वह छात्र हैं, जो गाजा को लेकर प्रदर्शन करने में शामिल हैं और जिन पर यहूदी विरोधी होने और चरमपंथी समूहों का समर्थन करने के आरोप लगते रहते हैं.

अमेरिका ने H1-B वीजा के भारतीय आवेदकों के लिए अपॉइंटमेंट की तारीख भी पोस्टपोन्ड कर दी है. भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि अपॉइंटमेंट की तारीख 2026 के लिए पोस्टपोन्ड कर दी गई है तो वह इंटरव्यू के लिए पिछली तारीख के बजाय नई तारीख पर वाणिज्य दूतावास आएं.

अमेरिका ने H1-B और H-4 वीजा के लिए नया नियम लागू किया है कि अब हर आवेदक के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्डइन और स्नैपचैट समेत सभी सोशल मीडिया अकाउंट चेक किए जाएंगे. 15 दिसंबर से यह प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसकी वजह आवेदकों की अपॉइंटमेंट डेट 3-4 महीना आगे बढ़ा दी गई है. हाईन्यूज़ !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »