AI से 80% नौकरियां खतरे में, CEO तक बदले जा सकते हैं, एक्सपर्ट ने दी बहुत बड़ी चेतावनी

AI job loss 2026:HN/ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेजी से बढ़ती क्षमता अब सीधे रोजगार पर हमला कर सकती है. दुनिया के बड़े AI एक्सपर्ट स्टुअर्ट रसेल ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में 80% तक नौकरियां खत्म हो सकती हैं और यहां तक कि CEO की भूमिका भी AI संभाल सकता है. उनकी मानें तो AI सिस्टम आज लगभग हर काम इंसानों से ज्यादा तेज और बेहतर तरीके से कर सकते हैं. इस बयान ने टेक इंडस्ट्री और आम लोगों में भविष्य को लेकर चिंता और बहस दोनों बढ़ा दी है.

AI से 80% नौकरियां खत्म होने की आशंका

स्टुअर्ट रसेल ने Diary of a CEO पॉडकास्ट में कहा कि आने वाले समय में 80% तक रोजगार गायब हो सकते हैं. उनका मानना है कि आधुनिक AI सिस्टम ऐसे काम कर लेते हैं जिन्हें हम इंसानी कार्य मानते हैं. AI कोडिंग से लेकर फैसले लेने तक, तेजी और दक्षता में इंसानों को पीछे छोड़ रहा है. यह बदलाव ग्लोबल अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दे सकता है.

हेल्थकेयर और सर्जन भी सुरक्षित नहीं

रसेल के अनुसार, AI मेडिकल फील्ड में भी इंसानों से आगे निकल सकता है. उन्होंने कहा कि एक AI रोबोट को सफल सर्जन बनने में सिर्फ सात सेकंड लगते हैं. यह बयान हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए झटका है, क्योंकि इसे हमेशा सुरक्षित माना जाता था. अगर AI इंसानी सर्जन से बेहतर प्रदर्शन करता है तो कई मेडिकल प्रोफेशन खतरे में आ सकते हैं.

CEO की कुर्सी भी AI के निशाने पर

रसेल ने कहा कि भविष्य में कंपनियां अपने CEO से कह सकती हैं कि फैसले AI से करवाए जाएं, क्योंकि AI आधारित CEO परफॉर्मेंस में ज्यादा सफल होंगे. गूगल के सुंदर पिचाई भी कह चुके हैं कि CEO की भूमिका AI आसानी से संभाल सकता है. इसका मतलब यह है कि कॉर्पोरेट जगत की सबसे ऊंचे पदों पर भी AI का कब्जा हो सकता है.

बहस तेज, लेकिन चेतावनी गंभीर

रसेल ने सरकारों को आगाह किया कि समाज 80% बेरोजगारी के खतरे की ओर बढ़ रहा है. कुछ एक्सपर्ट जैसे एंड्रयू यांग और एंथ्रोपिक के दारियो अमोडेई भी लाखों नौकरियों के खतरे की बात कर चुके हैं. जबकि Nvidia के जेंसन हुआंग और Meta के यान लेकून मानते हैं कि AI नौकरियां खत्म नहीं करेगा बल्कि उनके स्वरूप को बदल देगा. लेकिन रसेल का नजरिया सबसे सख्त है और इसको हल्के में नहीं लिया जा सकता है. हाईन्यूज़ !

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जलवा! चीन को 5-2 से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से विरोधी टीम को पीछे छोड़ दिया है. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने

Read More »

अमृतसर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार की हत्या से मचा हड़कंप

अमृतसर में गुरुवार (29 अक्टूबर) को फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. ये वारदात तारां

Read More »

अरनब तूफान की तबाही! आंध्र प्रदेश में ₹4,600 करोड़ का नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने बताया पूरा हाल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार (29 अक्टूबर, 2026) को अरनब तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने तूफान से क्षतिग्रस्त फसलों

Read More »

ट्रंप के करीबी तक पहुंची चीनी जासूसी की आंच, Nvidia CEO भी निशाने पर! व्हाइट हाउस में मचा हड़कंप

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की सबसे दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग को लेकर आई एक रिपोर्ट दुनिया की राजनीति में सनसनी

Read More »

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »