दिल्ली ब्लास्ट मामले में हुआ बड़ा खुलासा, फिदायीन मॉड्यूल का सरगना निकला डॉक्टर मुजफ्फर राथर; अफगान में छिपे होने की आशंका

दिल्ली ब्लास्ट ने देशभर को हिलाकर रख दिया है. राजधानी में हुए कार विस्फोट के कारण सुरक्षा एजेंसियां ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं. इस मामले की जांच NIA के हाथों में है. 5 दिनों की जांच के बाद खुफिया एजेंसियों के हाथ बड़े सुराग लगे हैं. अब तक की जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद-सहारनपुर फिदायीन मॉड्यूल को भारत में डॉक्टर अदील अहमद का भाई डॉक्टर मुज़फ़्फ़र अहमद राथर लीड कर रहा था, जो कि सूत्रों के मुताबिक इस समय अफ़ग़ानिस्तान में कहीं छिपा है.

एबीपी को मुज़फ़्फ़र अहमद राथर के पासपोर्ट की एक्सक्लूसिव कॉपी मिली है. सूत्रों के मुताबिक़ इसी साल 22 अगस्त को मुज़फ़्फ़र अहमद राथर जैश ए मोहम्मद के फ़िदायीन स्क्वाड के प्रमुख कमांडर और मसूद अजहर के भाई अम्मार अल्वी ने कहने पर अफ़ग़ानिस्तान में आत्मघाती बम के निर्माण की ट्रेनिंग के लिए दुबई के रास्ते अफ़ग़ानिस्तान गया था.

कहां हो सकता है मुज़फ़्फ़र अहमद राथर
सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान के काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उतरने के बाद राथर हेमलैंड प्रांत के संगाईं इलाके या फिर कुनार प्रांत में गया होगा. वहां पर जैश ए मोहम्मद और अल-कायदा का एक छोटा सा साझा ठिकाना है और आतंकियों को अमोनियम नाइट्रेट से फिदायीन विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है. अब तक हुई जांच में डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर अदील के फोन से कई सुराग मिले हैं, जिसमें 3 हज़ार से ज़्यादा वीडियो हैं और 42 ऐसी वीडियो हैं जिसमें फिदायिन बम बनाने के तरीके हैं.

डॉक्टर अदील, डॉक्टर मुज़म्मिल और मौलवी इरफान अहमद से पूछताछ के बाद अब तक 3 पाकिस्तानी हैंडलरों का नाम सामने आ चुका है, जिसमें अबू उकासा, निसार और हंजुल्लाह शामिल हैं. ये तीनों पाकिस्तानी हैंडलर अलग-अलग देशों की सिम कार्ड से इस फिदायीन नेटवर्क से बात करते थे. साथ ही फिदायीन बम बनाने के तरीके वाली वीडियो अदील और मुजम्मिल को हंजुल्लाह ने भेजी थी.

पाकिस्तानी हैंडलरों का नाम आया सामने 
सूत्रों के मुताबिक जहां अबू उकासा तुर्की के वर्चुअल नंबर से इन आरोपियों से सेशन ऐप पर बात करता था तो निसार और हंजुल्लाह UAE की +971 की सिम से टेलीग्राम पर बात करते थे और वही पर इन्हें फिदायीन बम बनाने की वीडियो भेजते थे. सूत्रों के मुताबिक अबू उकासा, निसार और हंजुल्लाह इन हैंडलरों के छद्म नाम है और असली नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है.

इस पूरे ग्रुप का हिंदुस्तान में सरगना था राथर 
अब तक की जांच में साफ हो चुका है कि अदील का भाई डॉक्टर मुज़फ़्फ़र अहमद राथर इस पूरे ग्रुप का हिंदुस्तान में सरगना था. साथ ही 1 मार्च 2022 से 18 मार्च 2022 तक जब अदील और मुजम्मिल तुर्की जैश के हैंडलर अबू उकासा से मिलने गए थे. तब डॉक्टर मुजफ्फर अहमद राथर भी तुर्की गया था. ऐसे में इस जैश ए मोहम्मद के इस सहारनपुर-फरीदाबाद मोड्यूल में कई गुत्थियां है जिसे भी एजेंसियां मिलकर सुलझाने की कोशिश में लगी हैं.

इसके अलावा मुजफ्फर अहमद राथर के फेसबुक अकाउंट की जांच में सामने आया है कि वो फेसबुक पर भी हिजबुल मुजाहिदीन और जैश ए मोहम्मद के कई हैंडलरों के साथ संपर्क में था. जानकारी के मुताबिक भारतीय एजेंसियां जल्द ही डॉक्टर अदील के भाई और ग्रुप के कथित सरगना डॉक्टर मुज़फ़्फ़र के ख़िलाफ़ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी निकलवा सकती हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »