Supriya Sule On NDA Won: ‘जो जीता वही सिकंदर….’, महागठबंधन की हार पर बोलीं सुप्रिया सुले, जानें CM नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और इसके साथ ही बीजेपी ने भी इतिहास रच दिया है. बिहार चुनाव में इस बार बीजेपी 89 सीटें जीतने में कामयाब रही है, जबकि जदयू को 85 सीटें मिली हैं. वहीं, महागठबंधन 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया. इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले का भी बयान सामने आया है.

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बधाई दी. मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो जीता वही सिकंदर.  उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई देती हूं और हम अपनी हार का विश्लेषण करेंगे.

‘जीत का असली श्रेय नीतीश कुमार को जाता है’
सुप्रिया सुले ने कहा कि बिहार में मिला एकतरफा जनादेश सभी के लिए हैरान करने वाला है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भी शामिल है. उन्होंने कहा कि इस बड़ी जीत का असली श्रेय निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है. उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार हमेशा चलती रहती है. मैं नीतीश कुमार को इस शानदार जनादेश के लिए दिल से बधाई देती हूं. उन्होंने माना कि इस चुनाव में राजग ने विपक्षी गठबंधन से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है.

‘नीतीश कुमार ने ही पूरे चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया’
एनसीपी-एससीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा दिखाया है और मौजूदा नतीजों से यह बात साफ दिखती है. उनका कहना था कि नीतीश कुमार ने ही पूरे चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया और इसलिए यह जीत मुख्य रूप से उनकी है. उन्होंने आगे कहा कि कई सर्वे कह रहे थे कि बिहार चुनाव में इस बार कड़ा मुकाबला होगा. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव कवर करने वाले कई पत्रकारों और प्रचार में काम कर रहे लोगों ने मुझे बताया कि बिहार के लोगों में नीतीश कुमार के लिए काफी सम्मान और प्यार है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »