जस्टिस सूर्य कांत बनेंगे देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, सरकार को भेजी गई सूर्य कांत नाम की सिफारिश

चीफ जस्टिस बी आर गवई ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस सूर्य कांत के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. चीफ जस्टिस गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस समय जस्टिस कांत दूसरे वरिष्ठतम जज हैं. अगर राष्ट्रपति इस सिफारिश को स्वीकार कर लेती हैं, तो जस्टिस कांत 24 नवंबर को पद की शपथ लेंगे. उनका कार्यकाल 9 फरवरी, 2027 तक यानी लगभग 15 महीने का होगा.

2019 में बने सुप्रीम कोर्ट के जज
जस्टिस सूर्य कांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ. मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले जस्टिस सूर्य कांत साल 2000 में हरियाणा के एडवोकेट जनरल बने. 2004 में वह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए. 2018 में वह हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने. 24 मई 2019 को वह सुप्रीम कोर्ट के जज हुए.

कोर्ट में उदार रवैया
बतौर जज दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले जस्टिस सूर्य कांत कोर्ट में मुखर तौर पर अपनी बात कहते हैं. इसके साथ ही वह सभी वकीलों को भी अपनी बात रखने का पूरा अवसर देते हैं. कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने वाले पक्षकारों के प्रति उनका रवैया विशेष रूप से उदार होता है. वह कई बार परिवार के एक सदस्य की तरह उनकी समस्या को सुनते और समाधान सुझाते नज़र आते हैं.

CJI अपमान पर अवमानना नोटिस नहीं जारी किया
सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने कई अहम मामलों की सुनवाई की है. इस समय भी वह बिहार SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण), शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद, अवैध घुसपैठियों के निष्कासन और डिजिटल अरेस्ट समेत कई अहम मामलों को सुन रहे हैं. उनके उदार रवैये की झलक सोमवार को ही देखने को मिली, जब उन्होंने चीफ जस्टिस की तरफ जूता उछालने वाले वकील को अवमानना का नोटिस जारी करने से मना किया. उन्होंने कहा कि उस वकील पर आगे की कार्रवाई कर कोर्ट उसे महत्व नहीं देना चाहता.

कई बड़े मामलों को सुना
जस्टिस कांत 7 जजों की उस बेंच में शामिल थे, जिसने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) पर फैसला दिया. इस फैसले में 1967 के उस फैसले को खारिज कर दिया था, जिसमें एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान मानने से मना किया गया था. वह ‘पेगासस स्पाइवेयर’ मामले की सुनवाई करने वाली बेंच में भी शामिल रहे. इस मामले में कोर्ट ने जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की एक कमिटी गठित की थी. जस्टिस कांत अंग्रेजों के दौर के राजद्रोह कानून के अमल पर रोक लगाने वाली बेंच का भी हिस्सा रहे हैं. 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक की जांच उन्होंने पूर्व जज इंदु मल्होत्रा को सौंपी. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »