MP के गुना में BJP नेता पर आरोप, थार से किसान को कुचला, बचाने आई बेटियों के भी कपड़े फाड़े

मध्य प्रदेश के गुना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है. गुना के फतेहगढ़ थाना इलाके में एक बीजेपी नेता पर किसान और उसकी बेटियों से बर्बरता का आरोप लगा है. दावा है कि बीजेपी नेता ने किसान को थार से कुचला. उस व्यक्ति को जब उसकी बेटियां बचाने आईं, तो उनके कपड़े भी फाड़ दिए.

मामला गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरगांव का है, जहां बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं. यहां एक किसान परिवार के साथ खेत पर जा रहा था, जब दबंगों ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इतना ही नहीं, उसे थार गाड़ी से चार से पांच बार कुचला गया.

किसान को बार-बार कुचल कर अधमरा छोड़ दिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया के सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में रविवार (26 अक्टूबर) को दोपहर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया. दबंगों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए खेत पर जा रहे किसान परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इसके बाद किसान को थार से बार-बार कुचला और उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए.

बीजेपी नेता महेंद्र नागर पर आरोप

वहीं, किसान को बचाने परिवार की महिलाएं और बच्चियां पहुंची थीं, उनके साथ भी बर्बरता की गई. आरोप है कि लड़कियों के कपड़े फाड़े गए. घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस वारदात का आरोप बीजेपी नेता महेंद्र नागर पर लगा है.

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं. इसमें महिलाओं को भी चोट आई है, जो किसान की बेटियां हैं. वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी.

नेता महेंद्र पर लड़कियों से बर्बरता का आरोप

किसान परिवार के एक सदस्य राम बाबू नागर ने जानकारी दी है कि किसान और उसके परिवार पर करीब 10-15 लोगों ने जानलेवा हमला किया. उनके हाथ में फरसा और गंडासी थे, जिनसे वार किया गया. किसान रामस्वरूप को लहूलुहान कर दिया गया. उसके मामा और उनकी पत्नी पर भी हमला किया गया. रामस्वरूप की लड़कियां उसे बचाने आईं तो महेंद्र नाम के नेता ने उनको भी मारा और उनकी छाती पर बैठ गया. महेंद्र ने हाथापाई कर के लड़कियों को कपड़े भी फाड़े थे. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »