आसमान में था प्लेन, अचानक आई तकनीकी खराबी, दुबई जाने वाली फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई

तमिलनाडु के मदुरै से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट को सोमवार (27 अक्टूबर, 2025) को अचानक चेन्नई की ओर डायवर्ट कर दिया गया. दरअसल, दुबई जा रही फ्लाइट में बीच हवा में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद पायलट ने फ्लाइट को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की ओर मोड़ दिया.

एयरपोर्ट के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कहा कि इस फ्लाइट में कुल 160 यात्री सवार थे. फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया. बताया गया कि इस घटना के दौरान किसी भी यात्री या क्रू सदस्य के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. इस घटना के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि विमान में मौजूद तकनीकी खराबी का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

पटना के लिए उड़ान भरने के बाद दिल्ली वापस लौट आया था विमान

मदुरै से दुबई जाने वाली फ्लाइट में यह घटना रविवार (26 अक्टूबर, 2025) को पटना के लिए रवाना हुई स्पाइसजेट की एक फ्लाइट वापसी के एक दिन बाद घटी है. दरअसल, रविवार (26 अक्टूबर, 2025) को स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना हुई थी, लेकिन बीच रास्ते में विमान में तकनीकी खराबी का पता चला. इसके बाद पायलट विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लेकर आ गया.

एअर इंडिया के विमान में भी आ चुकी खराबी

वहीं, पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एअर इंडिया एयरलाइन की एक फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन उड़ान भरने के लिए कुछ ही देर बाद विमान लौट आया. विमान ने पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी कि विमान एक संदिग्ध पक्षी से टकरा गया था. पायलट ने इसके बाद एटीसी से विमान के इंजन में कंपन होने की बात कहते हुए वापस नागपुर लौटने की अनुमति मांगी थी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »