MP में पुजारी ने सिगरेट की दुकान को लेकर युवती की सरेआम मारपीट, लोग देखते रहे तमाशा

एमपी के रीवा का है जहां एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुजारी युवती की सरेआम पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है. पूरी घटना अमहिया थाना क्षेत्र में स्थित पीके स्कूल के सामने दिनदहाड़े हुई बताई जा रही है. विवाद सिगरेट और पान की दूकान को लेकर शुरू हुआ.

पुजारी देवेंद्र चतुर्वेदी नहीं चाहते थे कि मंदिर के सामने चाय सिगरेट का ठेला लगे जबकि युवती का कहना था कि वह उसकी रोजी रोटी है. बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी और गालीगलौच हुई और फिर पुजारी ने युवती के साथ जमकर मारपीट की.

मारपीट का वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में पुजारी युवती के साथ सरेआम मारपीट करते हुए दिख रहा है. युवती भी प्रतिरोध में पुजारी का कॉलर पकड़ते हुए पत्थर फेंकने की कोशिश करते हुए सिखाई दे रही है. राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. मामले की शिकायत दोनों पक्षों द्वारा पुलिस से की गयी है.

पुलिस ने किया बयान और आगे की कार्रवाई का एलान

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया- वीडियो कल का है और दोनों पक्षों द्वारा थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गयी है. पुजारी और युवती के बीच मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. दोनों पक्षों के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी.

लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने पुजारी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं. कई लोगों का कहना है कि अगर धर्म का प्रतिनिधि इस तरह का व्यवहार करता है, तो यह समाज में गलत संदेश फैला सकता है और युवा पीढ़ी के लिए बुरा उदाहरण बन सकता है.

वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि महिला को सार्वजनिक जगह पर झगड़े से बचना चाहिए था, क्योंकि ऐसे विवाद से किसी को भी नुकसान और असुरक्षा महसूस हो सकती है. लोगों का यह भी मानना है कि इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सामाजिक व्यवहार के लिए चिंता का विषय है !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »