रतलाम: पूर्व मंत्री के बेटे पर होटल में मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने किया दर्ज मामला

मध्य प्रदेश के रतलाम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री का बेटा अपने बेटों के साथ जिले के धामनोद की प्रेम वाटिका होटल में गुरुवार रात भोजन के लिए पहुंचे थे. लेकिन बड़ी टेबल उपलब्ध नहीं थी. इस बात को लेकर पूर्व मंत्री का बेटा सब्र खो बैठा और गाली-गलौज के बाद मारपीट करने लगा. इस घटना को लेकर होटल संचालक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं होटल में हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद उस टेबल को लेकर होता दिख रहा है जिस पर पहले से ही अन्य परिवार बैठा था.

पूरे मामले पर एक नजर

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व मंत्री मोतीलाल दवे का बेटा संजय दवे अपने दोनों बेटों, बिट्टू (यश दवे) और मानस दवे के साथ प्रेम वाटिका होटल में पहुंचे थे. दवे परिवार होटल में एक बड़ी टेबल पर बैठना चाहता था, जो पहले से अन्य ग्राहकों द्वारा उपयोग में थी.

इस दौरान होटल स्टाफ ने उन्हें समझाया कि किसी कस्टमर को टेबल से उठाना नियमों के खिलाफ है. इसके बाद स्टाफ ने उन्हें थोड़ी देर इंतजार करने का अनुरोध किया, लेकिन इस बात पर दवे और उनके बेटों ने आपा खो दिया और वहां मौजूद कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

स्टाफ के साथ हुई धक्का-मुक्की

होटल संचालक अमृत पाटीदार और स्टाफ सदस्य राजेश पाटीदार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन दवे परिवार के सदस्यों ने कथित रूप से उन्हें भी धक्का-मुक्की कर दी. जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. बाद में, होटल संचालक पाटीदार ने थाने में संजय दवे, बिट्टू दवे और मानस दवे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »