बिलबिलाए पाकिस्तान ने सलमान खान को किया आतंकी घोषित, तो तहसीन पूनावाला ने सुना दी पाकिस्तान को खरी-खरी

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों पाकिस्तान में सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं. दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की बलूचिस्तान सरकार ने सलमान का नाम आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची में डाला है. इस मामले ने भारत में हलचल मचा दी है.

तहसीन पूनावाला ने की तीखी टिप्पणी
इस बीच, राजनीतिक विश्लेषक और ‘बिग बॉस 13’ के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पाकिस्तान के रवैये पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत के मुसलमानों की वफादारी पर किसी को शक नहीं होना चाहिए.

तहसीन ने कहा, ‘सभी भारतीय मुसलमान अपने तिरंगे के लिए जीते हैं और उसके लिए मरते हैं. हमारे पूर्वजों ने गांधी और नेहरू के हिंदुस्तान को चुना था और जिन्ना के पाकिस्तान को ठुकराया था.’

पूनावाला ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ”पाकिस्तान चाहे जितनी कोशिश कर ले, भारतीय मुसलमानों को डराया या बरगलाया नहीं जा सकता. आप चाहे भारत के मुसलमानों के खिलाफ फेक न्यूज चलाओ या तथाकथित जुल्मों की कहानियां बनाओ, लेकिन भारत का हर एक मुसलमान अपने देश से वफादार रहेगा.”

अपने देश की समस्याओं पर ध्यान दें- पूनावाला
उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद असिम मुनीर को सीधा संदेश देते हुए कहा कि उन्हें अपने देश की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि भारत के मुसलमानों पर.

तहसीन पूनावाला ने अपने बयान में नागरिकता कानून (सीएए) का उदाहरण देते हुए कहा, ”अगर पाकिस्तान में ऐसा कानून आता है जिसमें कहा जाए कि भारत में पीड़ित मुसलमान पाकिस्तान की नागरिकता ले सकता है, तो कितने भारतीय मुसलमान ऐसा करना चाहेंगे? जवाब है- शून्य. क्योंकि मुसलमान यहां खुश हैं.”

कैसे शुरू हुआ विवाद
बता दें कि पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित जॉय फोरम 2025 में शाहरुख खान और आमिर खान के साथ पहुंचे थे. इस मंच पर सलमान ने कहा था, ”इस समय यदि आप एक हिंदी फिल्म बनाएं और उसे यहां रिलीज करें, तो वह सुपरहिट होगी.

यदि आप एक तमिल, तेलुगु या मलयाली फिल्म बनाते हैं, तो वह सैकड़ों करोड़ रुपये कमाएगी, क्योंकि यहां कई देशों के लोग रहते हैं. बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई यहां काम कर रहा है.”

अपने बयान में बलूचिस्तान और पाकिस्तान को अलग-अलग गिनाने को लेकर पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे. कई लोगों ने इस बयान को पाकिस्तान की एकता पर सवाल के तौर पर देखा और इसे ‘बलूचिस्तान को अलग देश बताने’ की कोशिश बताया. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »