‘मैं माफी मांगती हूं, मैंने…’, किसान आंदोलन की बुजुर्ग महिला पर पोस्ट को लेकर कंगना रनौत ने कोर्ट में और क्या कहा?

किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बठिंडा अदालत में माफी मांगी है. उन्होंने पोस्ट पर खेद जताया और कहा कि ये गलतफहमी के चलते हुआ था और वे सारी मां और बहनों की इज्जत करती हैं. सोमवार (27 अक्टूबर, 2025) को वह बठिंडा अदालत में पेश हुई थीं.

2020 के किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह पोस्ट किया था. बठिंडा के बहादुरगढ़ जनदियां गांव की रहने वाली 81 साल की महिंदर कौर का फोटो रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने उन्हें शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया था और लिखा था कि इस तरह की औरतें 100 रुपए में में धरने के लिए उपलब्ध रहती हैं. महिंदर कौर ने बठिंडा की अदालत में कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ मामला रद्द करने की मांग की थी.

कंगना रनौत टाइट सिक्योरिटी के तहत कोर्ट पहुंचीं, उनके साथ पुलिस अधिकारी भी थे. बठिंडा सिटी के एसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि कोर्ट परिसर के चारों ओर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे और टाइस सिक्योरिटी की गई ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और कोई भी शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश न करे.

महिंदर कौर ने मानहानि का मामला दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ने उनका अपमान किया है और किसान आंदोलन में उनकी भूमिका को गलत तरीके से पेश किया है. महिंदर कौर ने 4 जनवरी, 2021 को कंगना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. 13 महीनों की सुनवाई के बाद बठिंडा कोर्ट ने कंगना को समन जारी करके कोर्ट में पेश होने को कहा था.

कंगना ने मुकदमा रद्द करने के लिए पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में गुहार लगाई, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट गईं, लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिली, जिसके बाद बठिंडा कोर्ट का आदेश मानते हुए वह आज पेश हुईं. कोर्ट में पेश होने के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बात की और कहा कि यह एक गलतफहमी थी. उन्होंने कहा कि वह सपने में भी ऐसा करने का नहीं सोच सकती हैं.

कंगना रनौत ने कहा, ‘महिंदर कौर चाहें हिमाचल की मां हों या पंजाब की, वह मेरे लिए सम्मानीय हैं. सब मुझे प्यार करते हैं. वो एक मीम था, जो मैंने रिट्वीट किया. मैंने महिंदर जी के पति से भी बात की है. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है.‘ कोर्ट में महिंदर कौर की जगह उनके पति आए थे. कंगना ने कहा कि उस समय देश में कई आंदोलन चल रहे थे और उन्होंने एक सामान्य पोस्ट किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें जो गलतफहमी हुई उसके लिए उन्हें खेद है. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »