जीतू पटवारी ने बीजेपी पर लगाया दलित विरोधी होने का आरोप, पीएम मोदी से पूछे ये सवाल ?

MP Politics:HN/ मुरैना जिले के हिंगोना गांव में बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर निकाले जा रहे शांतिपूर्ण जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के समर्थकों द्वारा एक दलित युवक संजय सेमिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह आरोप मृतक दलित संजय के पिताजी चिम्बन सिंह ने लगाया है. मृतक के पिता चिम्बन सिंह ने मंत्री के समर्थकों को दोषी बताया है. आरोप के मुताबिक इस हमले में रानू दौनेरिया नामक एक अन्य दलित युवक को भी गोली लगी और एक तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस बाबत एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने मृतक दलित संजय के पिता चिम्बन सिंह से वीडियो कॉल पर बात की. पटवारी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे बीजेपी सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का जीता-जागता प्रमाण बताया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि बीजेपी शासन में दलितों पर हो रहे सिलसिलेवार अत्याचारों की खतरनाक प्रवृत्ति का हिस्सा है.

 

जीतू पटवारी ने कहा कि डॉ अंबेडकर नगर (महू) के समीप बेटमा में बीते सोमवार एक दलित दूल्हे और उसके बारातियों को श्रीराम मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया. मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने बार-बार विनती के बावजूद मंदिर प्रवेश से रोका गया और अपमानजनक व्यवहार किया. यह घटना बाबासाहेब की जन्मस्थली के नज़दीक ही हुई, यह केवल संयोग नहीं, बीजेपी राज में दलित विरोधी मानसिकता का सुनियोजित विस्तार है.

कांग्रेस प्रदेश प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार दलित उत्पीड़न की घटनाओं में बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों का नाम सामने आना यह दर्शाता है कि यह केवल सामाजिक दुर्भावना नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षित हिंसा है. बीजेपी के नेता समय-समय पर आरक्षण, बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान विरोधी बयान देते हैं, यही उनकी विचारधारा का मूल है.

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने केंद्र सरकार से भी सवाल किया और पूछा, ”प्रधानमंत्री देश और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप क्यों हैं?  क्यों देश में दलितों से नफ़रत बीजेपी की फितरत बन गई है? सवाल यह भी है कि मप्र के साथ पूरे देश में, हर बार दलित उत्पीड़न और हत्या में बीजीपी से जुड़े नेता और मंत्रियों के करीबी ही क्यों शामिल होते हैं?”

कांग्रेस अध्यक्ष का मुरैना कूच 

पीसीसी चीफ पटवारी ने ऐलान किया कि वे स्वयं मुरैना जा रहे हैं, पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की है.

पीसीसी चीफ में कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करती है कि वह दलितों पर हर अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़ी है. यह सिर्फ सामाजिक न्याय की नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »