‘भारत में रहने वाले ईसाई-मुस्लिम…’, क्रिसमस-डे पर बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, लिया ये प्रण

Dhirendra Krishna Shastri:HN/ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्रिसमस से एक दिन पहले बड़ा बयान दिया है. मंगलवार को महाराष्ट्र के जलगांव यात्रा के पहले बागेश्वर बाबा ने भक्तों को आर्शीवचन सुनाते हुए कहा कि इस देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिंदू हैं, क्योंकि यह देश हिंदूस्तान है. ईसाई और मुसलमानों की 8वीं, 9वीं पीढ़ी हिन्दू थी.

उन्होंने कहा, “इस देश में रहने वाले सभी सनातनी हैं. कोई भी पराया नहीं है. हमने प्रण लिया है कि जब तक जीएंगे, अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे. हम इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाकर रहेंगे. हम तो अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, आप लोग भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं. हम अपने लिए नहीं लड़ रहे हैं, हम सनातन की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं. हम अपने प्राण की बाजी लगाए हुए हैं. तुम्हें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है तो घर से बाहर निकलना पड़ेगा.”

धीरेंद्र शास्त्री ने निकाली थी 9 दिवसीय हिंदू सनातन पदयात्रा 
बता दें हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान रामराजा सरकार की पूजा अर्चना और दर्शन के उपरांत अपनी नौ दिवसीय हिंदू सनातन पदयात्रा का ओरछा में समापन किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था, “इस देश की सबसे भी बड़ी बीमारी जात-पात भेदभाव और छुआछूत के नाम पर जो राजनीतिक रोटियां सेकी जाती हैं, हिंदुओं को लड़वाया जाता है, हिंदुओं को कमजोर किया जाता है, हिंदू बहन बेटी पर अत्याचार किया जाता है.”

उन्होंने कहा, “उनकी इज्जत को लूटा जाता है, उसके लिए अब हम सड़कों पर उतरे रहेंगे. जब तक देश एक नहीं होगा, जब तक सब हिंदू एक नहीं हो जाते, जब तक भगवा ध्वज लहराएगा नहीं, जब तक हिंदू जागेगा नहीं पूर्ण रूप से, जब तक हिंदुओं के खून में कट्टर हिंदुत्व का उबाल नहीं होगा, तब तक हम इस देश के लिए आगे अपने आप को समर्पित कर रहे हैं.” हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »