MP में निर्मला सप्रे पर मचा घमासान, कांग्रेस ने निर्मला सप्रे की विधायिकी रद्द करने की मांग, क्या बोली BJP?

MP News:HN/ सागर के बीना से 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने वाली निर्मला सप्रे पर घमासान मचा है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच महिला विधायक पहेली बन गई हैं. कांग्रेस ने विधायिकी पद से हटाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र दिया है. दूसरी तरफ बीजेपी निर्मला सप्रे से पल्ला झाड़ रही है. बीजेपी ने निर्मला सप्रे को पार्टी का सदस्य मानने से इंकार कर दिया है. इन सबके बीच निर्मला सप्रे के परिवार की तरफ से अलग बयान सामने आया है.

बीना की विधायक निर्मला सप्रे के मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है. कांग्रेस नेता के के मिश्रा का कहना है विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेज दिया है. उन्होंने बताया कि निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए लिखा गया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए निर्मला सप्रे को सदन से हटाया जाना जरुरी है.

बीजेपी या कांग्रेस में हैं महिला विधायक?

के के मिश्रा ने बताया कि अब गेंद विधानसभा अध्यक्ष के पाले में है. दूसरी तरफ बीजेपी नेता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि निर्मला सप्रे अभी पार्टी की सदस्य नहीं हैं. इसलिए विधायकी से हटाने के मुद्दे पर टिप्पणी करना उचित नहीं है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले निर्मला सप्रे ने मंच पर बीजेपी का दुपट्टा पहना था. निर्मला सप्रे लगातार बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल भी हो रही हैं.

निर्मला सप्रे के मुद्दे पर सियासी घमासान

विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की जीत के बाद अब बिना पर लोगों की निगाह है. कांग्रेस ने निर्मला सप्रे से किनारा कर लिया है. बीजेपी भी टिप्पणी करने को तैयार नहीं है. नया घटनाक्रम विजयपुर उपचुनाव में नतीजों के बाद हुआ है.

हाईन्यूज़ से निर्मला सप्रे के पति राजेश कुमार से बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि विधायक निर्मला सप्रे की ओर से अधिकृत बयान आना बाकी है. उन्होंने बताया कि समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा. निर्मला सप्रे के बीजेपी या कांग्रेस से जुड़ी होने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पति के बयान से साफ है कि निर्मला सप्रे अभी भी असमंजस में हैं. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »