77th Locarno Film Festival: स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए शाहरुख खान, लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

Shah Rukh Khan 77th Locarno Film Festival:HN/ बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) शुक्रवार की सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं. जहां से एक्टर स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए हैं. खबरों की मानें तो शाहरुख खान स्विट्जरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे. जहां उन्हें प्रतिष्ठित पार्डो अला कैरियरा असकोना-लोकार्नो अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा. ये अवॉर्ड सेरेमनी 10 अगस्त 2024 को पियाज़ा ग्रांडे में होने वाली है.

इस अवॉर्ड से सम्मानित होंगे शाहरुख खान

77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को 30 साल से ज्यादा के करियर और 100 से ज्यादा फिल्मों में ग्लोबल सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. वहीं अवॉर्ड शो के बाद 11 अगस्त को शाहरुख सिनेमा ग्रैनरेक्स में एक सार्वजनिक बातचीत में हिस्सा लेंगे. इसके लिए होने वाले इवेंट को अब एक बड़े वेन्यू में शिफ्ट किया गया है और इसका लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा, ताकि दुनिया भर के फैंस ग्लोबल आइकन को सुन सकें.

पारडो अल्ला कैरिएरा एस्कोना-लोकार्नो अवॉर्ड्स, जो पहले फिल्म के दिग्गज जैसे क्लाउडिया कार्डिनेल और हैरी बेलाफोनेट को मिल चुका है. अब शाहरुख खान के शानदार करियर की उपलब्धियों को सम्मान करेगा. ये सम्मान शाहरुख खान के रोल को सेलिब्रेट करता है, जो बॉलीवुड को ग्लोबल स्टेज पर ऊपर उठाने में मदद करता है और भारत की सिनेमाई विरासत को भी स्वीकार करता है. 77वां लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 7 अगस्त को शुरू हुआ, जो 17 अगस्त, 2024 को समाप्त होगा.

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

बता दें शाहरुख खान चार साल बाद 2023 में ‘पठान’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की थी. फिल्म ब्लॉकबस्टक रही थी. इसके बाद वो ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आए. इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.

वहीं इन दिनों शाहरुख खान अपने अगले प्रोजेक्ट के काम में बिजी चल रहे हैं, जिसका नाम ‘किंग’ बताया जा रहा है. सुजॉय घोष की निर्देशित इस फिल्म में एक्टर के साथ उनकी लाडली बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी होंगे. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »