Sonakshi Sinha Birthday Know How Salman Khan Offered Actress Dabangg

[ad_1]

Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के घर सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. आइए आज आपको सोनाक्षी के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

शुरू से ही सोनाक्षी का फिल्मी घराने से ताल्लुक था. पिता के सुपरस्टार होने के चलते सोनाक्षी ने भी बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाने का मन बना लिया था. बॉलीवुड में शुरुआत में तो सफल रही लेकिन आगे जाकर उनका करियर ढलान पर आ गया. आज आलम यह है कि सोनाक्षी एक हिट के लिए तरस रही हैं.

सलमान खान संग किया था डेब्यू


बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा की शुरुआत बेहद शानदार रही थी. उनकी पहली फिल्म दबंग थी जिसमें उन्होंने एक्टर सलमान खान के साथ काम किया था. साल 2010 में आई ‘दबंग’ में सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

सलमान की इस शर्त पर सोनाक्षी को मिली थी दबंग

वैसे आपको बता दें कि सोनाक्षी को दबंग में काम मिलने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. दरअसल सोनाक्षी के सामने सलमान खान ने एक शर्त रखी थी. एक्ट्रेस ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर कहा था कि, ”वह मेरे पास आए और मुझे वजन कम करने की सलाह दी, क्योंकि वह मुझे अपनी फिल्म में लेने के लिए एक्साइटेड थे.”

कभी 95 किलो की थी सोनाक्षी 


गौरतलब है कि सोनाक्षी बॉलीवुड में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थी. वे जब 18 साल की थी तब उनका वजन 95 किलो था. एक बार अभिनेता अरबाज खान से बातचीत में उन्होंने बताया था कि, ”जब मैंने दंबग की, उससे पहले आपने मुझे देखा होगा कि मैं कितनी मोटी हुआ करती थी. मैं अनहेल्दी थी, मैं बिल्कुल भी फिट नहीं थी और मैंने आपकी फिल्म (अरबाज खान निर्मित दबंग) के लिए 30 किलो वजन घटाया था.”

इन फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आईं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर उस दर्जे का नहीं रहा जैसी उन्हें शुरुआत मिली थी. दबंग से शुरुआत करने के बाद उन्होंने राउडी राठौड़, सन ऑफ सरदार, आर…राजकुमार, कलंक, लूटेरा, वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई, मिशन मंगल और दबंग फ्रेंचाइजी में काम किया. इनमे कुछ फिल्में हिट तो कुछ फ्लॉप रही. वहीं वेब सीरीज ‘दहाड़’ में उनका काम काफी पसंद किया गया. जबकि इन दिनों वे ‘हीरामंडी’ में नजर आ रही हैं. 

इस एक्टर को कर रही हैं डेट

37 साल की हो चुकी सोनाक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है. हालांकि वे लंबे समय से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों शादी कब करेंगे इसे लेकर दोनों ने ही कभी कोई बयान नहीं दिया है. 

यह भी पढ़ें: जब स्मिता पाटिल ने आधी रात को किया इस सुपरस्टार को फोन, पूछा-‘आप ठीक हैं ना?’ फिर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग



[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »