‘मुझे दाढ़ी वालों से बहुत डर लगता है..’, बोले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, आखिर क्यों दिया ये बयान

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार (25 फरवरी) को अपने गृह राज्य राजस्थान के चुरू जिले में पहुंचे. यहां वह पूर्व सांसद राम सिंह कसवा और विधायक रहीं कमला कसवा से मिलने उनके घर गए. दरवाजे पर ही उनका स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने गांव के ही एक शख्स से मजाकिया लहजे में कहा कि अच्छा हुआ अपने दाढ़ी नहीं रखी है.

जगदीप धनखड़ ने कहा कि दाढ़ी वालों को देखते ही मैं डर जाता हूं. मेरा ओएसडी भी अपनी दाढ़ी से मुझे डराता है. हालांकि यह बात वह हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कह रहे थे. पू्र्व उपराष्ट्रपति का दाढ़ी वाला ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

सियासी गलियारों में खूब चर्चा
धनखड़ के दाढ़ी वाले बयान को लेकर सियासी गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है. कोई इसे सामान्य बात बता रहा है तो किसी का कहना है कि इसके जरिए उन्होंने दाढ़ी रखने वाले एक वर्ग विशेष को टारगेट करने का काम किया है.

विपक्ष के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पार्टी के उन बड़े नेताओं पर निशाना साधने की कोशिश की है, जो दाढ़ी रखे हुए होते हैं. बहरहाल पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चुरू जिले के सादुलपुर इलाके में पूर्व सांसद के आवास पर तमाम लोगों से मिले. यहां उनकी आत्मीयता से बहुत से लोग प्रभावित भी हुए.

दाढ़ी वाला बयान खूब सुर्खियों में
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार चूरू के सादुलपुर पहुंचे हुए थे. यहां एक तरफ उनकी सहजता और सरलता की चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनका दाढ़ी वाला बयान भी खूब सुर्खियों में है. वैसे यहां दाढ़ी रखे और टोपी लगाए हुए कुछ लोगों ने भी जगदीप धनखड़ का स्वागत किया. सामने आए वीडियो में वह इन लोगों से भी बेहद आत्मीयता के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »