तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, बदलेगी दक्षिण की पिक्चर

तमिलनाडु के पूर्व CM और AIADMK से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) शुक्रवार (27 फरवरी) को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (DMK) में शामिल हो गए. जयललिता के लंबे समय से वफादार रहे OPS को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति में DMK में शामिल किया. सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों में ओपीएस को उनके गृह क्षेत्र थेनी के बोडी मेट्टू क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

पन्नीरसेल्वम का DMK में आना दक्षिणी तमिलनाडु खासकर थेवर बहुल क्षेत्र में समर्थन मजबूत करने की एक रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है, जहां पन्नीरसेल्वम का प्रभाव अभी भी बना हुआ है. वहीं दूसरी ओर इस कदम से राज्य में AIADMK कमजोर हो सकती है क्योंकि उसका पारंपरिक थेवर वोट बैंक विभाजित हो जाएगा और असंतुष्ट कार्यकर्ता विशेष रूप से दक्षिणी तमिलनाडु में DMK को मजबूत करेंगे.

पन्नीरसेल्वम का पलानीस्वामी पर हमला
DMK में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ओ पन्नीरसेल्वम ने पलानीस्वामी पर तीखा हमला बोला और कहा कि AIADMK उनके अहंकार के कारण चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने कहा, “ईपीएस के अहंकार और राजनीतिक सत्ता के मनमाने दुरुपयोग ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि एआईएडीएमके कभी चुनाव नहीं जीत सकती. वे पार्टी को तानाशाही तरीके से चला रहे हैं और एआईएडीएमके पतन की ओर है.

3 बार तमिलनाडु के CM रह चुके हैं OPS
तमिलनाडु के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओपीएस 2016 में जयललिता की मौत के बाद पार्टी के भीतर एक सत्ता संघर्ष में उलझे हुए थे. ईपीएस के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता के कारण एआईएडीएमके में फूट पड़ गई, जिसके कारण ओपीएस ने राजनीतिक आधार खो दिया.

AIADMK में हाशिए पर धकेल दिए जाने और लंबे संघर्ष के बाद पार्टी से निष्कासित होने के चलते पन्नीरसेल्वम ने अलग राजनीतिक पहचान बनाए का प्रयास किया. हाल ही में ओपीएस ने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में फिर से शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी और यहां तक ​​कि ईपीएस को अपना बड़ा भाई भी कहा था. हालांकि ईपीएस ने सुलह की किसी भी संभावना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में वापस लेने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »