Lok Sabha election phase 7 voting 904 candidates 57 seats contest including PM narendra modi 10 crore people will vote

[ad_1]

Lok Sabha election phase 7: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग शनिवार (1 जून) को होने वाली है. इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. सातवें चरण में सात राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब और एक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लोग वोटिंग होगी. इसके अलावा शनिवार को ओडिशा में बाकी बचे 42 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होने वाले हैं.

अंतिम चरण में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डालेंगे वोट

18वीं लोकसभा का चुनाव 19 अप्रैल को शुरू हुआ, जो 1 जून को समाप्त हो जाएगा. अब तक छह चरणों के चुनाव में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अंतिम चरण के चुनाव में 10.06 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे, जिसमें लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3574 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग?

तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, झारखंड की छह, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की एक और चंडीगढ़ लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है.

इन वीआईपी सीटों पर लोगों की नजर

इस दौरान कई ऐसी वीआईपी सीटें हैं, जिसपर देश भर की निगाहें हैं. उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय को टिकट दिया है, जो पिछले दो लोकसभा चुनाव से पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.

इसके अलावा गोरखपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन पर भी सबकी नजरें होंगी. उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी की टिकट से काजल निषाद चुनावी मैदान में हैं. हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया है. इस सीट पर जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां से कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है. इस क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है.

हिमाचल के हमीरपुर सीट पर भी लोगों की नजरें होगी, क्योंकि यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज की थी. टीएमसी पार्टी ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से अभिषेक बनर्जी को चुनावी मैदान में उतारा है.

बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी से बीजेपी में शामिल हुए दिग्गज नेता रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था. इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था.

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir: विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया, विमान में सवार थे 177 यात्री

[ad_2]

बड़ी खबर: क्या इस मानसून आपके इलाके में होगी कम बारिश? मौसम विभाग की 20 सालों में सबसे बड़ी भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2026 के जून से सितंबर में मानसून के लिए अपनी पहली भविष्यवाणी जारी की है, जिसमें पूरे देश में औसत

Read More »

शेख हसीना पर बांग्लादेश में सुनवाई शुरू, क्या भारत भेजेगा वापस, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

बांग्लादेश की एक अदालत अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 285 अन्य के खिलाफ देशद्रोह के मामले में आरोप तय करने पर शुक्रवार (18 अप्रैल 2026)

Read More »

‘रामायण’ में रावण बनना आसान काम नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी…

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. इस फिल्म में कई कलाकार एक साथ नजर आने वाले है. साउथ

Read More »

क्या RSS के पीछे छिपे हैं इतने राज? इन सवालों की सच्चाई से पर्दा उठाएगी संजय दत्त की आने वाली Movie ‘आखिरी सवाल’

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त बीते कुछ समय से अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है. इसके बाद उनकी नई

Read More »

Sagar News: BJP विधायक की बेटी ने सरेराह बाजार में युवक पर बरसाए जूते, पुलिस में हुई शिकायत

मध्य प्रदेश के सागर जिले से सत्ता के रसूख को उजागर करने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देवरी विधानसभा क्षेत्र के

Read More »

मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आई एक युवती मोनालिसा की शादी की जांच के लिये मध्य प्रदेश पुलिस की एक टीम गुरुवार (16

Read More »

Iran-US War: खुशी से फूला नहीं समां रहा पाकिस्तान! ट्रंप के बाद अब ईरान के राष्ट्रपति ने की तारीफ, बोले- ‘युद्ध रोकने में…’

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा है कि उसने युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा

Read More »

तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से हटाई नाकेबंदी, अमेरिका ने दिया रिएक्शन, ट्रंप बोले- थैंक्यू ईरान

Middle East Conflict:HN/ ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोल दिया है. सीजफायर तक इस जलमार्ग को खोलने का फैसला ईरान की सरकार की तरफ से

Read More »

लोकसभा में गिरा गया महिला आरक्षण से जुड़ा बिल, जानें क्या है प्रियंका गांधी बिल को लेकर

Women Reservation Bill:HN/ लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन (महिला आरक्षण) बिल पर हुई वोटिंग में यह विधेयक पास नहीं हो पाया. कुल 532 वोटों में से

Read More »