Lok Sabha Election 2024 Yusuf Pathan Prediction how Many seats TMC will win in West Bengal

[ad_1]

 Yusuf Pathan Prediction: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से TMC कैंडिडेट यूसुफ पठान ने चुनावी नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. यूसुफ पठान ने दावा करते हुए कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी.

समाचार एजेंसी एएनआई के एक सवाल का जवाब देते हुए यूसुफ पठान ने कहा, ” पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. 4 जून को जब नतीजें आएंगे तो 42 में से कई सीटों पर टीएमसी जीत दर्ज करेगी.”

TMC के प्रदर्शन पर क्या बोले यूसुफ पठान?

यूसुफ पठान ने कहा, ”यहां हमारी उम्मीदें बहुत हाई है और हम लोग इस बात को लेकर आश्वास्त हैं कि पश्चिम बंगाल में TMC अच्छा प्रदर्शन करेगी. अंतिम चरण के मतदान में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी. 4 जून यानी नतीजों वाले दिन TMC बंगाल की 42 सीटों में से अच्छे नंबर के साथ जीत दर्ज करेगी.”

अधीर रंजन चौधरी और यूसुफ पठान के बीच मुकाबला

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर सीट से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा है. यहां से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद अधीर रंजन चौधरी को टिकट दिया है. वे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बहरामपुर सीट पर मतदान हुआ था.

कांग्रेस और TMC ने अलग-अलग लड़ा बंगाल में चुनाव

बता दें कि TMC और कांग्रेस पार्टी I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा है. हालांकि, दोनों ही दल बंगाल में अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. TMC ने यहां सबसे पहले सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए थे. इसके बाद अधीर रंजन चौधरी और ममता बनर्जी के बीच जुबानी तल्खियां देखने को मिली थी. हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन अधीर रंजन चौधरी और TMC नेताओं के बीच लगातार जुबानी बयानबाजी जारी रही थी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha elections 2024 Phase 7: पीएम मोदी से अफजाल अंसारी तक कई दिग्गजों की दांव पर लगी साख, सातवें चरण में देखें किससे भिड़ेगा कौन, पूरी लिस्ट

[ad_2]

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »