Rahul Dravid Son: पिता की राह पर चले राहुल द्रविड़ के बेटे समित, अंडर-19 टीम में हुआ चयन

Rahul Dravid Son Samit In Karnataka’s Under-19 Squad:HN/ भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ क बेटे समित भी पिता की राह पर निकल पड़े हैं. समित को वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2023 के लिए कर्नाटक की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम का हिस्सा बनाया गया. यह वनडे टूर्नामेंट है, जिसमें समित धमाल मचाने के लिए मैदान पर उतरेंगे. टूर्नामेंट 12 से 20 अक्टूबर के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा.

समित इससे पहले कर्नाटक के लिए अंडर-14 कॉम्पीटिशन में खेल चुके हैं. लेकिन अंडर-19 के लिए समित पहली बार मैदान पर उतरेंगे. इस बार उन्हें कुछ सीनियर क्रिकेट का अनुभव मिलेगा. राहुल द्रविड़ ने भी अपने करियर की शुरुआत में स्टेट लेवल के लिए अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 में खेला है.

बड़े बेटे समित के अलावा द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय भी क्रिकेट खेलते हैं. अन्वय को इस साल जोनल टूर्नामेंट के लिए कर्नाटक अंडर-14 टीम का कप्तान बनाया गया था. दोनों ही बेटे पिता की राह पर चलते हुए दिख रहे हैं.

बेटे को खेलता नहीं देख सकेंगे राहुल द्रविड़ 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. भारतीय हेड कोच की भूमिका निभाने वाले राहुल द्रविड़ विश्व कप में टीम इंडिया के साथ व्यस्त होंगे. वहीं वीनू मांकड़ ट्रॉफी की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी. ऐसे में विश्व कप के चलते वो बेटे समित को अंडर-19 टूर्नामेंट में खेलता हुआ नहीं देख सकेंगे.

भारत के लिए दिग्गज बल्लेबाज़ रहे राहुल द्रविड़ 

राहुल द्रविड़ भारत के लिए दिग्गज बल्लेबाज़ों में शुमार रहे. उन्होंने 1996 से 2012 तक भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. इस दौरान द्रविड़ ने 164 टेस्ट और 344 वनडे खेले. टेस्ट की 286 पारियों में उन्होंने 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा वनडे की 318 पारियों में उन्होंने 39.16 की औसत से 10889 रन स्कोर किए, जिसमें उनके बल्ले से 12 शतक और 83 अर्धशतक निकले. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »