बेरोजगारी पर नहीं बोलती मोदी सरकार, PM सिर्फ आजादी से पहले की करते हैं बात- खरगे का BJP पर पलटवार

Mallikarjun Kharge on Narendra Modi Government:HN/ कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जुबानी पलटवार किया है. गुरुवार (8 फरवरी, 2024) को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर नहीं बोलती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ आजादी से पहले की बातें करते हैं. उन्होंने कांग्रेसी सरकारों को गिराने का आरोप भी लगाया.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम प्रमुख मुद्दे के तौर पर बेरोजगारी के मुद्दे को उठा रहे हैं. इसके बारे में बीजेपी कभी बात नहीं करती है. उन्होंने कहा कि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे गैर-बीजेपी राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. खरगे ने कहा कि देश में लोकतंत्र को खतरा है. बीते 10 साल में 411 विधायकों को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया है. उन्होंने कांग्रेस की कई सरकारें गिरा दीं. बीजेपी लोकतंत्र को खत्म कर रही है.

खरगे ने बताया क्यों लाए ब्लैक पेपर?

खरगे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी संसद में बात करते हैं, वह अपनी सरकार की कामयाबियों को गिनाते हैं. लेकिन अपनी सरकार की असफलताओं के बारे में बात नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि जब हम उनकी नाकामयाबियों को लेकर बात करते हैं, तो ये लोगों तक नहीं पहुंच पाता है. यही वजह है कि हम उनकी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर लेकर आए हैं, ताकि जनता को उनकी सरकार की नाकामयाबियों की जानकारी दी जा सके.

नेहरू की उपलब्धियों के बारे में कभी बात नहीं करते पीएम: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है, लेकिन मोदी सरकार इसकी बात कभी नहीं करती. वे हमेशा 10 साल की तुलना करते हैं, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की उपलब्धियों के बारे में कभी नहीं बताते. उन्होंने कहा कि यहां तक कि जिस राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं है, केंद्र सरकार वहां मनरेगा का पैसा भी नहीं देती, फिर बाद में कहती है कि पैसा तो रिलीज हुआ, लेकिन वो खर्च नहीं किया गया.

इलेक्टॉरल बॉन्ड को लेकर बीजेपी को घेरा

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में आ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी डरा-धमका कर इलेक्टॉरल बॉन्ड के जरिए पैसा हासिल कर रही है. ईडी, सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों के जरिए लोगों को धमकाकर पैसा लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इलेक्टॉरल बॉन्ड के जरिए मिली पैसे के इस्तेमाल से लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है. खरगे ने कहा कि हम लोग बीजेपी से डरकर कमजोर नहीं होने वाले हैं. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »