‘माई लॉर्ड’ कहने पर आखिर क्यों नाराज हुए सुप्रीम कोर्ट के जज? वकील को अपनी सैलरी देने की करने लगे बात

Supreme Court News:HN/ सुप्रीम कोर्ट में जब भी सुनवाई होती है यानी न्यायिक कार्यवाही की जाती है, तो वकीलों के जरिए जज को दो खास शब्दों से संबोधित किया जाता है. ये शब्द हैं ‘माई लॉर्ड’ और ‘योर लॉर्डशिप्स’. अंग्रेजों के जमाने से ही अदालत में जजों को संबोधित करने के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता रहा है. आजादी के बाद भी इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ और पिछले 7 दशक से इन दोनों ही शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है.

हालांकि, अब ‘माई लॉर्ड’ और ‘योर लॉर्डशिप्स’ शब्द पर आपत्ति जताई गई है. ये आपत्ति और किसी ने नहीं, बल्कि खुद सुप्रीम कोर्ट के जज ने जताई है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने न्यायिक कार्यवाही के दौरान वकीलों के जरिए बार-बार ‘माई लॉर्ड’ और ‘योर लॉर्डशिप्स’ कहे जाने पर नाखुशी जताई. वह इस बात से इतना ज्यादा नाराज हुए कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर वकील ऐसा कहना बंद कर देंगे, तो उन्हें वह अपनी आधी सैलरी देने के लिए भी तैयार हैं.

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, जस्टिस ए.एस. बोपन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ में शामिल जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा एक नियमित मामले की सुनवाई कर रहे थे. इस दौरान जस्टिस नरसिम्हा ने एक वरिष्ठ अधिवक्ता से कहा, ‘आप कितनी बार ‘माई लॉर्ड्स’ कहेंगे? यदि आप यह कहना बंद कर देंगे, तो मैं आपको अपना आधा वेतन दे दूंगा.’ ‘माई लॉर्ड’ या ‘योर लॉर्डशिप’ कहने की इस प्रथा का विरोध करने वाले अक्सर इसे औपनिवेशिक युग का अवशेष और गुलामी की निशानी कहते हैं.

जस्टिस नरसिम्हा ने कहा, ‘आप इसके बजाय ‘सर’ का इस्तेमाल क्यों नहीं करते?’ उन्होंने कहा कि अन्यथा वह गिनना शुरू कर देंगे कि वरिष्ठ अधिवक्ता ने कितनी बार ‘माई लॉर्ड्स’ शब्द का उच्चारण किया. भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने 2006 में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें फैसला लिया गया था कि कोई भी वकील न्यायाधीशों को ‘माई लॉर्ड’ और ‘योर लॉर्डशिप’ कहकर संबोधित नहीं करेगा, लेकिन व्यवहार में इसका पालन नहीं किया जा सका. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »