‘हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक…’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ ने किया बड़ा खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय नौसेना के चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना समुद्र से पाकिस्तान पर कुछ ही मिनटों में हमला करने वाली थी, जब उन्होंने ‘सैन्य कार्रवाई रोकने’ की अपील की थी.

पीटीआई की खबर के मुताबिक, नेवी चीफ नौसेना अलंकरण समारोह में बोल रहे थे, जहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले साल चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी विशिष्ट सेवा के लिए दो शीर्ष नौसेना अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया. उन्होंने इंडियन नेवी की भूमिका पर कहा, ‘यह अब कोई छिपी हुई बात नहीं है कि जब पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया, तब हम समुद्र से उस पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे.’

ऑपरेशन सिंदूर में अलर्ट पर थी इंडियन नेवी

नेवी चीफ के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना पूरी तरह अलर्ट थी और पाकिस्तान पर हमले के लिए तैयार थी. इससे साफ होता है कि अगर हालात और बिगड़ते तो भारतीय सेना और नौसेना भी वायुसेना के साथ सैन्य अभियान में शामिल हो सकती थीं. हालांकि तब तक पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई

बता दें कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आंतकी हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. इस हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. 6-7 मई की रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओकेमें घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इस सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य आतंकियों के लॉन्चपैड और हथियारों को तबाह करना था. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे.

पाकिस्तान कैसे घुटनों पर आया?

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जवाबी हमले की कोशिश की. उसकी मिसाइलें और ड्रोन कुछ कर पाते, उसके पहले ही भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें तबाह कर दिया, लेकिन भारत की मिसाइलों ने उसके कई एयरबेसों को तबाह कर दिया. यहां तक कि लाहौर में तैनात चीनी एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 भी तबाह हो गया था.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »