‘धुरंधर 2’ की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह की बदल गई चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में ‘जसकीरत’ का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- ‘ये है सुपरस्टार’

रणवीर सिंह अपनी बैक टू बैक रिलीज दो फ़िल्मों ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सुपर सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. पहली फ़िल्म ने उम्मीदों से कहीं ज़्यादा अच्छा परफॉर्म किया था और दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था. वहीं पिछले महीने रिलीज़ हुआ इसके सीक्वल ने तो धुरंधर को ही मात दे दी है. अब ये फिल्म भारत में 1000 करोड़ के आँकड़े को छूने के करीब है. इन दोनों फिल्मो की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह पहली बार शुक्रवार, 3अप्रैल को पब्लिकली स्पॉट हुए. दरअसल एक्टर मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी में पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर की चाल-ढाल से लुक तक सब बदला बहुआ नजर आया. उनकी वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग लगा रही है.

रणवीर सिंह ने अपने स्टाइलिश अंदाज़ से किया हैरान
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन में रणवीर सिहं एक बंदगला सूट में पहुंचे थे और काफी रॉयल लग रहे थे. एक लाइट कलर के पॉकेट स्क्वायर ने उनके आउटफिट में एक खास अंदाज़ जोड़ दिया था. उन्होंने अपने लुक को एक स्टड ईयररिंग और टिंटेड ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था. पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए, उन्होंने स्माइल की और फिर इवेंट के अंदर चले गए.  रणवीर इस इवेंट में अकेले आए थे. उनकी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण इस इवेंट में नज़र नहीं आईं.

सलमान खान, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जैकी श्रॉफ सहित कई मशहूर हस्तियां भी इस इवेंट में मौजूद थीं.

 

 

रणवीर सिंह के लुक पर फिदा हुए फैंस
वहीं धुरंधर और धुरंधर 2 की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह का बदला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक्टर के रॉयल अंदाज पर फैंस जान छिड़क रहे हैं. रणवीर के लुक पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, “बॉलीवुड का धुरंधर!” दूसरे ने कहा, “वह बहुत हैंडसम लग रहे हैं!” एक और फैन ने लिखा, “उनके चेहरे पर मुस्कान देखना बहुत ही सुकून देने वाला हैय उनके चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई दे रही है.” एक कमेंट में लिखा था, “धुरंधर के लिए वह सारी सफलता के हकदार हैं. क्या ज़बरदस्त परफॉर्मेंस है!”

धुरंधर और धुरंधर 2 के बारे में
पहली फिल्म में रणवीर सिंह को एक भारतीय जासूस हमजा अली मजारी के तौर पर दिखाया गया था, जो भारत को निशाना बनाने वाले एक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए लयारी के गैंग्स में घुसपैठ करता है, और साथ ही पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में भी सत्ता की सीढ़ियां चढ़ता है. सीक्वल इस बात की बैकस्टोरी बताती है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत सिंह रंही, हमज़ा बन जाता है. यह रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी के जासूस हमज़ा अली मज़ारी में होने वाले मनोवैज्ञानिक और शारीरिक बदलाव के इर्द-गिर्द घूमती है. रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपने-अपने किरदारों को दोबारा निभाया है. हाईन्यूज़ !

रोहित शर्मा ने संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, लॉर्ड्स मैच के बाद बोले- ‘मैं निराश हूं…’

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद नहीं खेलेंगे, ड्राप हो जाएंगे, ये पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाया रहा. फिर BCCI

Read More »

वकील से बदसलूकी का आरोप, महोबा में SDM के खिलाफ भड़का आक्रोश; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के महोबा में वकीलों और प्रशासन के बीच टकराव बेहद बढ़ गया है. एसडीएम सदर पर एक अधिवक्ता को फोन पर अभद्रता, कोर्ट

Read More »

CJP प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव का PM मोदी पर बड़ा बयान, दे डाली ये सलाह

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से निकाले गए संसद भवन मार्च के बीच बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की प्रतिक्रिया

Read More »

प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने पुलिस को घेरा, पूछा- ‘क्या यह युद्ध क्षेत्र है?’

कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हजारों प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी

Read More »

CJP सौरभ दास से मुलाकात के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान पर क्या हुई बात?

परीक्षा पत्र लीक के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे युवाओं

Read More »

बांकीपुर में BJP के लिए एक्टिव हुई चिराग की LJPR, प्रत्याशी के समर्थन में किया ये काम

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है. इससे पहले सभी प्रत्याशी जमकर प्रचार-प्रसार में जुटे

Read More »

पालतू जानवर की बार-बार उल्टी है खतरे की घंटी? जानें कब तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

अगर आपका पालतू कुत्ता या बिल्ली बार-बार उल्टी कर रहा है, तो इसे हल्के में लेने की गलती न करें। कई बार यह सामान्य कारणों

Read More »

Andhra Pradesh में कोरोना की दस्तक! 12 केस और 4 मौतें, हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य के चार अलग-अलग जिलों में

Read More »