रवि किशन ने सलमान खान संग रिश्ते को बताया बेहद खास, ‘तेरे नाम’ के दिनों को याद कर ‘भाईजान’ की जमकर तारीफ की

इन दिनों एक्टर और नेता रवि किशन अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने रिश्ते और पुरानी यादों को शेयर किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि ‘तेरे नाम’ जैसी यादगार फिल्म में साथ काम करने के बाद दोनों के बीच जो रिश्ता बना, वो आज भी उतना ही मजबूत है.

रवि किशन ने की सलमान की तारीफ

एएनआई को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने सलमान खान की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सलमान सिर्फ एक बड़े स्टार नहीं, बल्कि दिल के भी बहुत अच्छे इंसान हैं. सलमान हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं और उनके साथ उनका रिश्ता बहुत पुराना और खास है. उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग सलमान के बारे में क्या सोचते हैं या क्या कहते हैं. उनके लिए सलमान एक अच्छे इंसान और दोस्त हैं. साथ ही उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि दोनों मुंबई के बांद्रा में एक ही जिम में वर्कआउट करते थे. वो सलमान को घंटों पुल-अप्स करते देखते रहते थे और उनकी फिटनेस से बहुत इंप्रेस हुए थे.

‘तेरे नाम’ में साथ नजर आए थे रवि और सलमान 

बता दें, रवि किशन और सलमान खान फिल्म ‘तेरे नाम’ में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में रवि किशन ने पंडित रामेश्वर का किरदार निभाया था. साथ ही सलमान के किरदार, हेयरस्टाइल और उनके एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. फिल्म की इमोशनल कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. इसके अलावा रवि किशन इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘मामला लीगल है सीजन 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जो आज यानी 3 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ है. वहीं सलमान खान अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हाईन्यूज़ !

MP में 1 से 15 जून तक होंगे तबादले: पति-पत्नी की पोस्टिंग एक जगह रखने पर विचार होगा; गंभीर बीमार कर्मचारियों को भी मिलेगी रियायत

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार की तबादला नीति-2026 को मंजूरी मिल गई है. प्रदेश में राज्य और जिला स्तर पर कर्मचारियों

Read More »

CII Business Summit 2026: दुनिया ‘फ्लैट’ नहीं बल्कि ‘फ्रैक्चर्ड’, गौतम अडानी ने गिनाईं वैश्विक चुनौतियां

Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज 11 मई को नई दिल्ली में आयोजित CII एनुअल बिजनेस समिट 2026 को सम्बोधित किया. इस

Read More »

चौकों से मचाया कहर! बिना एक भी छक्का लगाए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 खिलाड़ी

आज के दौर में क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल अधिक बन चुका है. टी20 और वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स खेलने से नहीं डरते. लेकिन

Read More »

INDIA गठबंधन को मजबूत करने में जुटीं ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव ने कही बड़ी बात

बंगाल चुनाव में एक तरफ जहां टीएमसी को बड़ा झटका लगा है तो वहीं ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की एकजुटता की बात कर रही हैं.

Read More »

‘TVK को सरकार बनाने का न्योता नहीं देना जनादेश का अपमान’, राज्यपाल की शर्त पर विजय के साथ आए DMK-MNM और VCK

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भी राज्य में अब तक नई सरकार के गठन को लेकर गहमागहमी बनी हुई है. राज्यपाल आर.

Read More »

PM मोदी की गोल्ड-विदेश यात्रा वाली अपील पर केजरीवाल का तंज, बोले- ‘ऐसा तो देश में पहले कभी…’

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को

Read More »

Narendra Modi पहुंचे Somnath Amrit Mahotsav, मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ 11 तीर्थों के जल से किया कुंभाभिषेक

सोमनाथ मंदिर में  आयोजित’अमृत पर्व’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक

Read More »

Supplements Side Effects: रोजाना सप्लीमेंट्स खाने से शरीर को हो सकते हैं गंभीर नुकसान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Are Daily Supplements Really Necessary: आजकल सुबह उठते ही सप्लीमेंट्स की बोतल खोलना कई लोगों की रोज की आदत बन चुकी है. किसी को लगता है

Read More »